एक्सप्लोरर

UP Election 2022: आगामी चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने कसी कमर, प्रदेश में निकाल रही अलग-अलग यात्राएं

UP Election 2022: 1 सितंबर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने जनादेश यात्रा शुरू की है. पार्टी के अधिवक्ता सभा ने संविधान बचाओ संकल्प यात्रा शुरू की है.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में इन दिनों सियासी दलों का जोर यात्राओं पर है. सियासी दलों के लोग अलग-अलग यात्राएं निकालकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं. इन सियासी यात्राओं की होड़ में सबसे आगे अभी समाजवादी पार्टी नजर आ रही है, पार्टी उत्तर प्रदेश के चारों कोनों में यात्राओं के जरिए अपनी दस्तक दे रही है, तो वहीं बीजेपी कह रही है कि यह यात्राएं एक दिखावा है. वहीं समाजवादी पार्टी ने यात्राओं से इतनी उत्साहित है कि पार्टी के नेता कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में दरअसल 2022 में असली मुकाबला समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच ही होगा. सपा की इन यात्राओं पर कभी समर्थन से पहली बार संसद पहुंचने वाली निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद भी निशाना साध रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के लिए इन दिनों सियासी दलों के लोग जनता की परिक्रमा कर रहे हैं और इसमें भी सबसे आगे समाजवादी पार्टी ही दिख रही है. समाजवादी पार्टी की तकरीबन आधा दर्जन यात्राएं इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग शहरों में निकाली जा रही है. 

सबसे पहले समाजवादी पार्टी के सहयोगी दलों महान दल और जनवादी सोशलिस्ट पार्टी ने जनक्रांति और जनआक्रोश यात्राएं निकाली. उसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किसान पटेल यात्रा की शुरुआत की. 1 सितंबर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने जनादेश यात्रा शुरू की है. समाजवादी पार्टी की यात्राएं यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि पार्टी के अधिवक्ता सभा ने तो संविधान बचाओ संकल्प यात्रा भी शुरू की है, इसके अलावा सपा का व्यापारी सभा भी जल्द ही प्रदेश भर में 9 सितंबर से मंडलीय सम्मेलन करने जा रहा है. 

इन यात्राओं के जरिए समाजवादी पार्टी जनता के बीच सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जा रही है. पार्टी का दावा है कि इन यात्राओं में उसे जनता का खूब समर्थन मिल रहा है. यात्राओं से पार्टी के नेता इतने उत्साहित हैं कि वह साफ तौर पर कह रहे हैं कि 2022 में सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच ही होगा. पार्टी के नेता ये भी कह रहे हैं की जो भी छोटे दल समाजवादी पार्टी में आना चाहेंगे उनका स्वागत होगा.

ऐसा नहीं है कि केवल समाजवादी पार्टी ही यात्राएं निकाल रही है बल्कि कुछ समय पहले बीजेपी की भी जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश के 120 विधानसभा क्षेत्रों और तकरीबन 35 लोकसभा क्षेत्रों में होकर गुजरी थी 3500 किलोमीटर का सफर केंद्र में नए बने 7 राज्य मंत्रियों ने तय किया था, और जनता का आशीर्वाद भी लिया था. अब समाजवादी पार्टी की यात्रा पर बीजेपी ये कहकर निशाना साध रही है कि जब चुनाव करीब आ गए हैं तो कुछ राजनीतिक दल नए स्लोगन, नई यात्राओं को लेकर जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन जनता ऐसे लोगों को खारिज करने का काम करेगी. पार्टी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी साफ तौर पर कह रहे हैं कि बीजेपी की यात्रा ही केवल मंजिल तक पहुंचेगी, बाकी सभी यात्राएं रास्ता भटक जाएंगी और समाजवादी पार्टी की साइकिल को मंजिल हासिल नहीं होगी.

वहीं समाजवादी पार्टी की इन अलग-अलग यात्राओं पर उस पार्टी के नेता भी निशाना साथ रहे जो कभी समाजवादी पार्टी के समर्थन से ही पहली बार अपना सांसद जिताने में कामयाब हुए थे. निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद का कहना है कि चुनाव में जीत भाड़े के पहलवानों से नहीं बल्कि अखाड़े के पहलवानों से मिलती है. वो सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या इससे पहले इन नेताओं ने अपनी जातियों के लिए कभी आंदोलन किया. क्या इन्होंने कभी अपनी जाति के लिए कहीं कोई ज्ञापन दिया. वो साफ तौर पर कह रहे हैं क्योंकि चुनाव करीब है इसीलिए अभी ये कुर्ता पहनकर नेता यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन इस चुनाव में वोट कुर्ते पर नहीं बल्कि कार्यकर्ता के बल पर मिलेगा. 

इन यात्राओं के जरिए जहां विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरने का काम कर रही है, तो वही सत्ताधारी बीजेपी इन यात्राओं को लेकर विपक्षी दलों पर अवसरवादी होने का आरोप लगा रही है. जाहिर है चुनाव जैसे जैसे करीब आएगा यात्रा और सम्मेलन तो बढ़ेंगे ही लेकिन आरोप-प्रत्यारोप का यह दौर भी और बढ़ेगा. 

इसे भी पढ़ेंः

Crime News: 40 साल के शख्स ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप का प्रयास, लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा

UP Encounter: पुलिस ने होटल संचालक की हत्या का किया खुलासा, मुठभेड़ के बाद 3 बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget