एक्सप्लोरर

UP Politics: 16 साल पुराने केस में पूर्व सपा विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानें क्या है मामला

Radheshyam Jaiswal News: सीतापुर के पूर्व विधायक और सपा के दिग्गज नेता राधेश्याम जायसवाल को चुनाव के बीच एमपी-एमएलए कोर्ट ने सजा सुनाई है. उनको 16 साल पुराने मामले में सजा सुनाई गई है.

Samajwadi party EX MLA Radheshyam Jaiswal News: यूपी के सीतापुर के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल को 16 साल पुराने मामले में सजा सुनाई गई है. एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार सिंह ने दो साल की सजा सुनाई. पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल को धारा 147,353,337 के तहत दोषी पाया गया है. सपा के पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल को धारा 147 में एक साल और धारा 353 में दो साल और धारा 357 के तहत तीन माह की सजा सुनाई गई है. 

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 13 जुलाई 2008 का है मामला. सीतापुर के तत्कालीन ईओ निहाल चंद ने दर्ज मुकदमा कराया था. कोर्ट ने नगर पालिका सीतापुर के चार कर्मचारियों को पक्ष द्रोही माना. चारों कर्मचारियों को धारा 344 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी की. लोकसभा चुनाव के बीच सीतापुर के पूर्व विधायक को कोर्ट ने सजा सुनाई है. फिलहाल कोर्ट ने सपा विधायक राधेश्याम जायसवाल को जमानत दे दी है. 

कोर्ट ने जमानत पर किया रिहा
सपा के कद्दावर नेता राधेश्याम जायसवाल के ऊपर 16 साल पहले सरकारी कार्यों में बाधा और मारपीट के आरोप लगे थे. सबूतों और गवाहों के आधार पर एमपीएमएलए कोर्ट ने उनको दोषी करार दिया था. फिलहाल कोर्ट ने उनको जमानत पर रिहा किया है. बताया जाता है कि उनका कद सपा के अंदर बहुत बड़ा है. 

वह तीन बार नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं. वह सपा के टिकट पर चार बार विधायक भी रह चुके हैं. उनकी पत्नी दुलारी देवी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं. बताया जाता है कि राधेश्याम जायसवाल मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे.

सपा को बड़ा झटका 
सपा के पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल समाजवादी पार्टी के चर्चित नेता हैं. यूपी सहित पूरे देश में लोकसभा का चुनाव चल रहा है. छह चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और केवल एक चरण का मतदान बाकी है. अंतिम चरण के लिए एक जून को वोटिंग होगी. इससे पहले सपा को बड़ा झटका लगा है. उनके कद्दावर नेता को 16 साल पुराने मामले में जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: HC में पूरी नहीं हुई सुनवाई, नमाज पढ़ने के आधार पर जमीन के मालिकाना हक पर हुई बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget