एक्सप्लोरर

राज ठाकरे के बयान पर अखिलेश यादव बोले- 'हम भारतीय भाषा के पक्षधर हैं'

UP News: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा चीफ अखिलेश यादव ने राज ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग भारतीय भाषा के पक्षधर रहे हैं.

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग भारतीय भाषा के पक्षधर रहे हैं. टेक्नोलॉजी ने बहुत चीजें आसान की है लोग राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं इसलिए ऐसा करते हैं. कहा कि सभी भारतीय भाषाओं के लिए बजट आना चाहिए, भेदभाव नहीं होना चाहिए . उत्तर भारत का अपमान नहीं होना चाहिए. बता दें कि राज ठाकरे ने कहा था कि हिंदी भाषी लोग यहां आकर कहते हैं कि हिंदी सीखो ये नहीं चलेगा. इसके अलावा पिछले दिनों तेंदुए से जंग लड़ने वाले मिहिर लाल गौतम को दो लाख रुपये का चेक दिया है.

यूपी में जानवरों के सड़क पर घूमने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जानवर सड़क पर हैं, जिसके कारण लोगों की जान गई है. बीजेपी की सरकार जबसे आयी है, बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है. बंदर पकड़ने के लिए करोड़ो रुपयों का टेंडर सरकार कर रही है. अखिलेश यादव ने पर्यावरण को लेकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण की सोच वाली सरकार हो तभी सुधार हो सकता है. यूपी में जंगल काटे जा रहे हैं और पेड़ लगाने का रिकार्ड सरकार बना रही है.

जेपीएनआईसी मुद्दे पर बोले
जेपीएनाइसी पर अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने जेपीएनआईसी को खत्म किया वो लोग बिहार में जाकर कैसे वोट मांगेंगे. इसमे बिहार का बड़ा योगदान रहा है. अब उस बिल्डिंग को बर्बाद करने  के बाद एलडीए को दे दिया. उन्होंने कहा कि इसे बेचने की ये सरकार की रणनीति है, अगर बेचना ही है तो हम समाजवादी खरीदने के लिए तैयार हैं.

कानून व्यवस्था पर साधा निशाना
लॉ एन आर्डर पर अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी साइबर क्राइम और लूट में नम्बर वन है. बीजेपी के लोग क्राइम में शामिल हैं. बनारस के गड्ढे को छिपाने के लिए बुलडोजर चला दिया. रोजगार के मुद्दे पर कहा कि चीन से सामान बंद होगा तब रोजगार मिलेगा. स्कूलों पर सरकारी आदेश पर अखिलेश यादव ने कहा कि स्कूल बंद हो रहे हैं, क्योंकि अगर कोई पढ़ा लिखा होगा तो सवाल करेगा.

ये भी पढ़ें: सपा नेता अब्दुल्ला आजम की बढ़ीं मुश्किलें, छजलैट बवाल मामले में कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget