एक्सप्लोरर

'संसद की कार्यवाही तो खत्म हो जाएगी, लेकिन...' अमित शाह के बयान पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया

UP News: अंडेबर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर राजनीति गरमाई हुई है, अमित शाह के बयान को लेकर विपक्ष सरकार और बीजेपी पर हमलावर है. अखिलेश यादव ने बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी.

UP News: डॉ. भीमराव अंबेडर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर देशभर में बवाल मच गया है. अमित शाह के बयान पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अमित शाह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "संसद की कार्यवाही तो खत्म हो जाएगी लेकिन मुद्दा खत्म नहीं होता है. 

अखिलेश यादव ने कहा कि, विपक्ष की मांग है कि उन्हें(अमित शाह) अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए. देश को आगे ले जाने के लिए बाबा साहेब का संविधान ही हमें रास्ता दिखाता है और भाजपा समय-समय पर संविधान को कमजोर करने की कोशिश करती है.

अखिलेश यादव ने कहा कि, "भाजपा के लोग सबसे पहले असंवैधानिक काम करते हैं, अन्याय करते हैं और जब आप पीड़ित लोगों के पक्ष में खड़े होते हैं तो वे आप पर झूठे मुकदमें लगाते हैं. उन्हें(अमित शाह) अपने शब्द वापस लेने चाहिए और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी का अपमान नहीं करना चाहिए."

अमित शाह के बयान पर बीजेपी ने दी सफाई
गौरतलब है कि, सदन में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान पर बवाल मच गया. गुरुवार को सदन में इस मुद्दे पर गहमा-गहमी रही. विपक्ष का आरोप है कि, गृहमंत्री अमित शाह ने अंबेडकर का अपमान किया है. वहीं बीजेपी की तरफ से अमित शाह के बयान पर सफाई पेश की गई है. भारतीय जनता पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि, वीडियो एडिट कर पेश किया गया है.

इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह के बयान पर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है. खरगे ने कहा कि, "गृहमंत्री ने जो सदन में बाबा साहेब का अपमान किया है, उससे एक फिर ये सिद्ध हो गया है कि भाजपा- आरएसएस तिरंगे के खिलाफ थे"

ये भी पढ़ें: 'मोहन भागवत ड्रामेबाजी कर रहे' RSS प्रमुख के मंदिर मस्जिद वाले बयान पर बोली सपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget