एक्सप्लोरर

'मोहन भागवत ड्रामेबाजी कर रहे' RSS प्रमुख के मंदिर मस्जिद वाले बयान पर बोली सपा

Samajwadi party ने कहा कि मोहन भागवत की हर नसीहत और बात तब तक बेमानी है जब तक वो सीएम योगी के कृत्यों की सार्वजनिक निंदा नहीं करते. नहीं तो उनका बयान सिर्फ भाषणबाजी और ड्रामेबाजी ही कहे जाएंगे. 

Samajwadi Party: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मंदिर-मस्जिद विवाद उठने पर चिंता जताई और कहा कि कुछ लोगों को लग रहा है कि वो ऐसे मुद्दे उठाकर हिन्दुओं के नेता बन जाएंगे ये स्वीकार्य नहीं है. भागवत के इस बयान पर समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया आई है. सपा ने इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार बताया है. 

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबी पोस्ट लिखकर मंदिर-मस्जिद विवाद पर प्रतिक्रिया दी और लिखा- 'भाजपा सीएम योगी के इशारे पर पुलिस प्रशासन मंदिर ढूंढने में जुटा है. मीडिया और प्रशासन बता रहे हैं कि फलां जगह इतने साल पुराना मंदिर मिला फलां जगह उतने साल पुराना मंदिर मिला. दरअसल मंदिर मिला नहीं है, मंदिर सदैव से वहीं था, ना किसी ने कब्जा किया ना किसी ने खंडित किया, ऐसे बहुत से मंदिर हैं जो पूजन के अभाव में खाली हैं और देवता वहां श्रद्धालुओं का इंतजार कर रहे हैं.'

यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने बताई हंगामे की असली 'वजह', कहा- अगली बार जब बैठेंगे तब...

सीएम योगी पर मंदिर-मस्जिद करने का आरोप
सपा ने आगे कहा कि साढ़े सात साल से सीएम योगी सो रहे थे? साढ़े सात साल से ये मंदिर नहीं मिल रहे थे? इसके पूर्व भी भाजपा की राजनाथ सिंह कल्याण सिंह रामप्रकाश गुप्ता नेतृत्वकारी भाजपा सरकारें रहीं, तब क्यों नहीं ये मंदिर ढूंढे गए या तब क्यों नहीं मिले? जब बनारस में कॉरिडोर निर्माण के नाम पर सैंकड़ों साल पुराने शिव, गणेश, हनुमान मंदिरों को भाजपा सत्ता ने तुड़वाया तब ये मीडिया और भक्त कहां थे? वाराणसी का मूल स्वरूप ही भाजपा ने बर्बाद कर डाला, धर्म को धंधा बना रहे हैं ये भाजपाई ,मंदिरों और आस्था का कॉमर्शियलाइजेशन हो रहा है.

दरअसल सारा खेल सिर्फ इतना है कि सीएम योगी को 2027 में अपनी सत्ता जाने का आभास हो गया है, ये सरकारी और भाजपाई गुंडई, बेईमानी मंदिर मस्जिद, हिंदू मुसलमान, दंगा फसाद हिंसा और सनसनी फैलाने का खेल इसी सत्ता और कुर्सी को बचाने के लिए सीएम योगी/भाजपा द्वारा खेला जा रहा है, मुसलमानों के खिलाफ जनता में माहौल बनाया जा रहा है.

मोहन भागवत के बयान को बताया ड्रामेबाजी
भाजपा जबसे लोकसभा में सपा से हारी है तबसे हिली और डरी हुई है, सीएम योगी हिले और डरे हुए हैं. प्रशासन और मीडिया का इस्तेमाल करके सीएम योगी सिर्फ सनसनी फैला रहे हैं और जनता को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, नौकरी, आरक्षण, भाजपाई गुंडई जैसे मुद्दों से भटका रहे हैं. सीएम योगी ने अपने संरक्षण में सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दिया है और अपराध और भ्रष्टाचार का साम्राज्य ही वे कायम करना चाहते हैं.

जनता इन बेईमानों, भ्रष्टाचारियों, लुटेरों से सावधान रहे और इनके हिन्दू मुस्लिम ट्रैप में फंसे बिना दलित पिछड़ा आरक्षण और अधिकार, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी रोजगार व्यापार, महंगाई इत्यादि पर सवाल करे और इन्हें सबक सिखाए. मोहन भागवत जी आपकी हर नसीहत और बात तब तक बेमानी है जब तक आप भाजपा सरकार/सीएम योगी के द्वारा किए जा रहे कृत्यों की सार्वजनिक निंदा नहीं करते और उन्हें ऐसा करने से नहीं रोकते, तब तक आपके बयान सिर्फ भाषणबाजी और ड्रामेबाजी ही कहे जाएंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget