एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: क्या मैदान में अकेले पड़ गए हैं अखिलेश यादव? कहां है परिवार के दिग्गज

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच सियासी पारा हाई हो चुका है. हर राजनीतिक दल अब मैदान में उतर आए हैं. बीजेपी और बीएसपी के हर बड़े नेता लगातार पार्टी और उम्मीदवार के लिए प्रचार में लगे हुए हैं. लेकिन इन सबके बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अकेले पड़े नजर आते हैं. 

दरअसल, सपा प्रमुख ने 12 अप्रैल को पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान शुरू किया था. उसके बाद से वह लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. हालांकि उनका प्रचार अभियान थोड़ा देर से शुरू हुआ है. राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो अखिलेश यादव ने ईद की वजह से थोड़ा देर से प्रचार शुरू किया है, क्योंकि मुस्लिम वोटर्स सपा के कोर वोटर्स माने जाते रहे हैं. 

चाचा रामगोपाल यादव भी दूर
अब अखिलेश यादव को प्रचार अभियान शुरू किए तीन दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक वह मैदान में अकेले नजर आ रहे हैं. परिवार को कोई सदस्य अभी तक अखिलेश यादव का साथ देते हुए नजर नहीं आ रहा है. अखिलेश यादव के बाद पार्टी में नंबर टू माने जाने वाले चाचा रामगोपाल यादव अभी तक चुनाव प्रचार से दूर ही दिख रहे हैं. 

राम गोपाल यादव कई मौकों पर नजर भी आए तो वह अपने बेटे अक्षय यादव की सीट फिरोजाबाद में ही दिखे. हालांकि बीच-बीच में वह दिल्ली में भी नजर आए हैं. लेकिन चुनाव प्रचार के लिए वह लगभग फिरोजाबाद में ही दिखे हैं. जबकि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी तक ही दिख रही हैं. 

विरासत बचाने में जुटी डिंपल यादव
डिंपल यादव को पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वह इस सीट से वर्तमान में सांसद भी हैं. लेकिन अब तक उनके प्रचार अभियान पर नजर डालें तो वह ज्यादातर वक्त मैनपुरी में ही प्रचार अभियान में नजर आई हैं. दूसरी ओर लगभग ऐसा ही हाल चाचा शिवपाल यादव का है. शिवपाल यादव बीते कई दिनों से बदायूं में डेरा डाले हुए हैं.

बदायूं में सपा ने चाचा शिवपाल यादव को उम्मीदवार बनाया था. लेकिन रविवार को पार्टी ने चाचा शिवपाल की जगह उनके बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बना दिया है. हालांकि चाचा शिवपाल यादव की तरह ही आदित्य यादव भी बीते कई दिनों तक बदायूं में ही नजर आए हैं. परिवार के अन्य बड़े नेताओं के जैसा ही हाल धर्मेंद्र यादव का भी है.

Muzaffarnagar Building Collapse: मुजफ्फरनगर हादसे में 2 की मौत, 14 घायल अस्पताल में भर्ती, 25 मजदूर कर रहे थे काम

आजमगढ़ में डटे हुए हैं धर्मेंद्र यादव
धर्मेंद्र यादव को पहले बदायूं से उम्मीदवार बनाया गया था. लेकिन बाद में उनकी जगह शिवपाल यादव को बदायूं से उम्मीदवार बना दिया गया और फिर धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया. धर्मेंद्र यादव भी बीते कई दिनों से आजमगढ़ में डेरा डाले हुए हैं. अभी तक उन्हें आजमगढ़ से बाहर चुनाव प्रचार करते नहीं देखा गया है. 

यानी देखा जाए तो बीते तीन दिनों से पश्चिम यूपी में मोर्चा संभाले अखिलेश यादव अभी तक अकेले नजर आते हैं. रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव या आदित्य यादव का अभी तक उन्हें चुनाव प्रचार में साथ मिलता नहीं दिख रहा है. ये सभी नेता अपने-अपने सीट पर प्रचार करते ही नजर आ रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget