एक्सप्लोरर

Milkipur Bypoll 2025: 'मिल्कीपुर उपचुनाव में गड़बड़ी की रणनीति बना रही BJP', अखिलेश यादव के दावे ने मचाई खलबली

UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, पिछले उपचुनावों की बीजेपी प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर मिल्कीपुर के उपचुनाव में भी गड़बड़ी करने की रणनीति बना रही है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को दावा किया कि पिछले उपचुनावों की तरह भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग से मिल्कीपुर के उपचुनाव में गड़बड़ी करने की रणनीति बना रही है. पिछले साल नवंबर में यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों ने सात सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि सपा को मात्र दो सीटों पर संतोष करना पड़ा था.

अखिलेश यादव ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय-लखनऊ में डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया कि, 'पिछले उपचुनावों की तरह भाजपा प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग से मिल्कीपुर में भी चुनाव में गड़बड़ी करने की रणनीति बना रही है.' सपा मुख्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक यादव ने कहा कि 'अभी से ग्राम प्रधानों को धमकियां दी जा रही हैं. विपक्षी कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं ताकि वे समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार न कर सके, लेकिन भाजपा की एक चाल भी कामयाब नहीं हो सकेगी.'

बीजेपी का एक मात्र मिशन झूठ और लूट- अखिलेश यादव
सपा प्रमुख ने कहा, "पांच फरवरी को मिल्कीपुर के उपचुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी पर ही भरोसा करने का मन बना लिया है. यह उपचुनाव जीतना लोकतंत्र के लिए भी आवश्यक है. मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों का असर अगले विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा." अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता समझ चुकी है कि भाजपा कभी भी सच क्यों नहीं बोलती है. झूठ और लूट ही उसका एक मात्र मिशन है और विकास का उसके पास कोई विजन नहीं है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'सत्ता का दुरुपयोग कर भाजपा झूठे आश्वासन देती है और विपक्ष को बदनाम करने के लिए नए-नए बहाने गढ़ती है.' अखिलेश यादव ने कहा, 'अब जनता मिल्कीपुर उपचुनाव सहित 2027 के चुनावों में भी उसे करारी शिकस्त देने का इरादा कर चुकी है. भाजपा जैसे 2017 में प्रदेश की सत्ता में आई थी 2027 में वैसे ही सत्ता से बाहर हो जाएगी.' उन्होंने कहा कि भाजपा की लाख साजिशों के बावजूद जनता की सर्वोपरि ताकत को नकारा नहीं जा सकता है. समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के संकल्प के साथ सबको जोड़ने में लगी है. इसके तहत सामाजिक न्याय की सफलता में सबकी भागीदारी रहेगी. समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, समाजवाद और संविधान के लिए प्रतिबद्ध है.

अवधेश प्रसाद के सांसद निर्वाचित होने के बाद से रिक्त थी सीट
सपा के अवधेश प्रसाद के फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद चुने जाने के बाद मिल्कीपुर सीट रिक्त हुई है. प्रसाद 2022 के विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर से निर्वाचित हुए थे. मिल्कीपुर में उपचुनाव के लिये पांच फरवरी को मतदान होना है और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी. भाजपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए चंद्रभान पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारकर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया है, जो ‘इंडिया’ गठबंधन का एक घटक दल है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- 'हिन्दू जागे, भारत हिन्दू राष्ट्र बने'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget