एक्सप्लोरर

सपा ने साजिद रशीदी को बताया BJP एजेंट, NDA के प्रदर्शन पर सपा बोली- पहले पैसे देकर...

Samajwadi Party ने आरोप लगाया है कि मौलाना साजिद रशीदी को पैसे देकर बीजेपी ने उनसे डिंपल यादव के खिलाफ बयान दिलवाया है.

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मौलाना साजिद रशीदी ने भारतीय जनता पार्टी से पैसे लेकर उत्तर प्रदेश स्थित मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में सपा ने कहा कि पहले पैसा देकर बुलवाया गया और अब विरोध प्रदर्शन का नाटक किया जा रहा है. बता दें संसद के मानसून सत्र के दौरान एनडीए सांसदों ने परिसर ने 28 जुलाई, सोमवार को डिंपल यादव के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया. सांसदों ने आरोप लगाया कि सपा चीफ अखिलेश यादव चुप क्यों हैं?

NDA सांसदों के विरोध प्रदर्शन पर सपा ने लिखा कि सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी खुद भाजपा ने अपने खासमखास रशीदी से करवाई. तमाम ऐसे मुस्लिम मौलाना या नेता भी हैं जो भाजपा के फेंके हुए पैसों या अन्य किसी लालचवश भाजपा के इशारे पर काम करते हैं और भाजपा को डायरेक्ट इंडायरेक्ट फायदा पहुंचाते हैं. अब भाजपा और NDA के सांसद उस अभद्र टिप्पणी के खिलाफ संसद में प्रदर्शन का नाटक कर रहे.

यूपी के बिजली मंत्री की ली गई 'सुपारी'? कर्मचारी भी शामिल! एके शर्मा का बड़ा दावा

'महिला सम्मान का ड्रामा कर रहे...'

सपा ने कहा कि अरे केंद्र से लेकर राज्यों तक में सरकार आपकी यानी भाजपा की है, ऐसे में उल्टा सीधा बोलने वालों को गिरफ्तार करने के बजाय आप प्रदर्शन और महिला सम्मान का ड्रामा कर रहे हैं? इसी से भाजपा की नियत और कारस्तानी का पता चल रहा है. भाजपा को जब कोई मुद्दा नहीं मिलता तो ये भाजपाई अपने खास लोगों से विपक्ष के नेताओं के परिवार या नेता पर निजी टिप्पणियां करवाते हैं, यही तो भाजपा पिछले 11 साल से कर रही है.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा गया कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी की महिला नेता के चरित्र हनन से लेकर नेता प्रतिपक्ष के चरित्र हनन से लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति पिछले 10 सालों से साजिश रचती आ रही है भाजपा और भाजपाई और अब सांसद डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा ने अपशब्द बुलवाकर सारी सीमाएं पार कर दी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget