एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा से पहले हाई अलर्ट पर सहारनपुर पुलिस, संदिग्ध लोगों से हो रही पूछताछ

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर सहारनपुर की पुलिस हाई अलर्ट पर है. संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और 26 जनवरी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. यूपी में सुरक्षा का चाक चौबंद किए जा रहे हैं. जिसको लेकर पुलिस काफी सतर्क है. जगह-जगह 22 जनवरी को लेकर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है. जनपद के रेलवे स्टेशन और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. शहर में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में भी पुलिस चेकिंग कर रही है. जनपद में न्यायालय परिसर और सभी सरकारी भवनों में पुलिस की तरफ से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, ताकि 22 जनवरी और 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराया जा सके.

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने बताया कि आगामी 22 जनवरी और 26 जनवरी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. जिसको लेकर पूर्व के संदिग्ध अपराधियों पर पुलिस की तरफ से नजर रखी जा रही है. उनका पुनर्सत्यापन करवाया जा रहा है. साथ ही जो रेलवे ट्रैक हैं, उनके आसपास रहने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है, जो किराएदार बाहर से जनपद में रहने के लिए आए हैं. उन पर नजर रखी जा रही है. जो संदिग्ध स्थान है, वहां पर पुलिस प्रशासन की तरफ से पीएसी बल के साथ निरंतर फ्लैग मार्च किया जा रहा है. 

सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

सभी धर्म गुरुओं से वार्ता की जा रही है. जो कार्यक्रम प्रस्तावित हैं उन कार्यक्रमों को भली भांति अवलोकन कर निरीक्षण कर कार्यक्रम की अनुमति दी जा रही है. उचित सुरक्षा व्यवस्था भी मुहैया करवाई जा रही है. हमारा बॉर्डर प्रदेश के हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड से लगता है, वहां पर हमने 20 चेक पोस्ट लगाए हैं, जहां पर निरंतर 24 घंटे चेकिंग चल रही है.  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी से अपील की है कि यदि कहीं पर संदिग्ध व्यक्ति वस्तु या संदिग्ध गतिविधि यदि किसी सहारनपुर वासी को नजर आती है. तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाने या 112 नंबर पर दें. पुलिस की तरफ से तत्काल संज्ञान लेकर मामले में कार्यवाही की जाएगी. तो हमारा एलआईयू तंत्र और मुखबिर का तंत्र हैं. उनको हमने सतर्क कर रखा है. वहीं घटना होते ही उसका तत्काल संज्ञान लेकर उस पर कार्यवाही की जा रही है. 

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया रामोत्सव 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जी की प्रतिमा स्थापित होनी है. यह बड़ा हर्ष का विषय है और इसके लिए जो सरकार की गाइडलाइन है और जो निर्देश हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. 14 जनवरी से सभी धार्मिक स्थलों पर तैयारियां चल रही है. जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों को मिलेगा ये प्रसाद, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget