एक्सप्लोरर

Saharanpur News: खनन माफिया हाजी इकबाल पर कसा शिकंजा, लाखों की संपत्ति कुर्क, एक हफ्ते में दूसरी बार हुई कार्रवाई

Saharanpur News: थाना मिर्जापुर पुलिस ने जिस कोठी के समान की कुर्की की है उसे पहले ही विकास प्राधिकरण ने सील किया था. पुलिस ने पहले सील को खुलवाया और फिर लाखों के सामान की कुर्की की.

Haji Iqbal News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) में खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल (Haji Iqbal) के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर से कुर्की की कार्रवाई की. प्रशासन ने हाजी इकबाल की भगत सिंह कॉलोनी स्थित संपत्ति पर कुर्की (Propert Attached) की कार्रवाई की. थाना मिर्जापुर पुलिस (Mirzapur Police) ने एक हफ्ते के अंदर खनन माफिया हाजी इकबाल के ऊपर लगातार दूसरी बार कुर्की की कार्रवाई की है. 

मिर्जापुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर खनन माफिया हाजी इकबाल के भगत सिंह कॉलोनी स्थित संपत्ति को कुर्क किया है. थाना मिर्जापुर पुलिस ने जिस कोठी के समान की कुर्की की है उस कोठी को पहले से ही विकास प्राधिकरण ने सील किया हुआ था. पुलिस ने पहले इस सील को खुलवाया और फिर इसके बाद अंदर रखे सामान की कुर्की की कार्रवाई को संपन्न कराया गया. इस दौरान पुलिस व प्रशासन की टीम ने हाजी इकबाल के घर के काफी सारा सामान बाहर निकाला और उसे थाने लेकर चले गए.

गैंगरेप मामले में हुई कुर्की

हाजी इकबाल के खिलाफ कुर्की की ये कार्रवाई गैंगरेप के मामले में की गई है, जिसमें हाजी इकबाल और उसके तीनों बेटे मुलजिम हैं, हाजी इकबाल के तीनों बेटे इस मामले में जेल में बंद हैं जबकि वो खुद अभी तक फरार है. सहारनपुर पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों के द्वारा हाजी इकबाल की तलाश की जा रही है. 

हाजी इकबाल की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूरज राय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि थाना मिर्जापुर में अभियोग पंजीकृत हुआ था और उसकी विवेचना के क्रम में माननीय न्यायालय का आदेश हुआ, जिसके अंतर्गत उस आदेश का आज यहां पर थाना मिर्जापुर पुलिस के द्वारा अनुपालन कराया जा रहा है. कुर्की की कार्रवाई हो रही है. इसमें पहले भी विकास प्राधिकरण के स्तर पर कोई नक्शे से संबंधित कार्रवाई की गई थी, क्योंकि तीन दिन पहले माननीय न्यायालय का आदेश आया कि उक्त अभियुक्त जो भी संपत्ति है उसकी कुर्की की कार्रवाई की जाए, तो ये दोनों कार्रवाई अपने अपने स्तर पर चल रही हैं. इनका एक-दूसरे से कोई संबंध नहीं है, हाजी इकबाल की तलाश में टीम लगी हुई हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर राहुल गांधी बोले- 'मिल सकता हूं, गले लगा सकता हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget