एक्सप्लोरर

सहारनपुर: देवबंद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 की मौत, मजदूरों की देह के उड़े चिथड़े

UP News: सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. धमाका इतना भीषण था कि फैक्ट्री की दीवारें और छत तक उड़ गई. सीएम योगी ने घटना पर संवेदना व्यक्त की है.

Saharanpur News: सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के जड़ौदा जट्ट गांव में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. गांव में स्थित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. धमाका इतना भीषण था कि फैक्ट्री की दीवारें और छत तक उड़ गई. हादसे की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

धमाके के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के शव के चिथड़े उड़कर आस-पास के खेतों में जा गिरे. हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों के टुकड़ों को बोरे में भरकर इकट्ठा किया. ग्रामीणों का गुस्सा हादसे को लेकर फूट पड़ा और लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया.

घटना पर सीएम योगी ने क्या बोला?
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. पटाखा फैक्ट्री के तीन संचालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिलाधिकारी ने कहा कि फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम नियमों के तहत हो रहा था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. गांव वालों का आरोप है कि फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे और पहले भी इसकी शिकायतें की गई थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. हादसे के बाद ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

इस दर्दनाक घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए. साथ ही राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने का भी आदेश दिया गया है. मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है.

पुलिस प्रशासन घटना की जांच कर रहा है
गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में हादसे हो चुके हैं. सरकार ने कई बार सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं दोहराई जाती रही हैं.

सहारनपुर की इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं हो रहा. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- देहरादून में अब इस जगह चला प्रशासन का बुलडोजर, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कार्रवाई पर दी प्रतिक्रिया

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget