एक्सप्लोरर

कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद साध्वी प्राची को सता रहा जान का खतरा, मांगी सुरक्षा

लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद साध्वी प्राची को भी अपनी जान का खतरा सता रहा है। इसको लेकर साध्वी ने सुरक्षा की मांग की है। साथ ही, कहा है कि जिन अधिकारियों ने भी कमलेश की सुरक्षा हटाई, उनपर कार्रवाई होनी चाहिए।

लखनऊ/हरिद्वार, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब कई हिंदूवादी नेताओं को अपनी सुरक्षा का खतरा सता रहा है। विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेत्री साध्वी प्राची को भी अब अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। इसको लेकर हरिद्वार पहुंची साध्वी ने गृहमंत्री और उत्तराखंड के डीजीपी से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि पूर्व के कई सालों से उन्हें कई संगठनों द्वारा धमकी मिल रही है और हाल ही में हरिद्वार स्थित उनके आश्रम के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं। जिसके बाद इन्हें जान का खतरा सता रहा है।

हिंदूवादी नेताओं को जान का खतरा सता रहा लखनऊ में हुई कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या के तार कई राज्यों से जुड़े हैं। पुलिस द्वारा गुजरात से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जिस तरीके से कमलेश तिवारी की हत्या की घटना को अंजाम  दिया गया है, इससे हिंदूवादी नेता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिसके चलते वे सरकार और पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग कर रहे हैं।

साध्वी प्राची ने की सुरक्षा की मांग
विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची का भी कहना है कि कमलेश तिवारी की हत्या एक दिल दहला देने वाली घटना है। दुबई से कमलेश तिवारी की हत्या की साजिश रची गई, इससे साबित होता है कि भारत में आज भी जिहादी जिंदा है और जिहादी चाहे तो किसी की भी हत्या कर सकते हैं। यही वजह है कि मैं भी सुरक्षा की मांग कर रही हूं। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि भारत में फतवा जारी करने की मशीन बंद होनी चाहिए। तभी भारत में शांति कायम हो सकेगी। साध्वी प्राची का यह भी आरोप है कि इनको भी पूर्व में आईएसआईएस की धमकियां मिल चुकी हैं और हाल ही मैं कुछ समय पहले उनके आश्रम पर संदिग्ध गतिविधियों में असामाजिक तत्वों को घूमते हुए देखा गया था, जो घटना कमलेश तिवारी के साथ हुई है ऐसी अनहोनी अपने साथ होने की आशंका भी साध्वी प्राची ने जताई है।
कमलेश तिवारी की सुरक्षा हटाने वालों पर हो कार्रवाई: साध्वी
साध्वी प्राची का कहना है कि जिन अधिकारियों ने कमलेश तिवारी की सुरक्षा हटाई थी, उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने गृहमंत्री उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल के साथ दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री और डीजीपी से सुरक्षा की मांग की है। साध्वी ने कहा कि हिंदुत्व का जो भी कार्य कर ने वाले लोग हैं, चाहें वो साक्षी महाराज हो या फिर खुद साध्वी प्राची, सभी को जान का खतरा है। इसके लिए व्यवस्था बननी चाहिए। साध्वी प्राची का यह भी आरोप है कि जिस व्यक्ति द्वारा कमलेश तिवारी की हत्या के लिए पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था, उस व्यक्ति द्वारा उन्हें, साक्षी महाराज और यूपी के मुख्यमंत्री योगी को भी धमकी दी गई है, इस पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget