एक्सप्लोरर

CoronaVirus: 10 दिनों से घर से बाहर नहीं निकला ये पूर्व दिग्गज बल्लेबाज, देशवासियों से की ये अपील

सचिन तेंदुलकर ने कहा, "हमारी सरकार ने और दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हमसे आग्रह किया है कि हम घर पर रहें और जब तक कोई आपात स्थिति न हो हम बाहर न जाएं, लेकिन फिर भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।"

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लोगों से ‘लॉकडाउन’ के निर्देशों को गंभीरता से लेने की अपील की है। सचिन ने आगाह किया कि कोरोना वायरस अगर आग है तो इसे फैलाने वाली हवा हम हैं।

सचिन ने इसको लेकर ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में सचिन ने कहा, "हमारी सरकार ने और दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हमसे आग्रह किया है कि हम घर पर रहें और जब तक कोई आपात स्थिति न हो हम बाहर न जाएं, लेकिन फिर भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मैंने कुछ वीडियो भी देखे हैं जिनमें लोग अब भी बाहर क्रिकेट खेल रहे हैं। सभी चाहते हैं कि हम बाहर जाएं, दोस्तों से मिलें, खेल खेलें लेकिन अभी ये देश के लिये बहुत हानिकारक है। याद रखिये ये दिन छुट्टियों के दिन नहीं हैं। कोरोना वायरस अगर आग है तो इसे फैलाने वाली हवा हम हैं। इस वायरस को रोकने का एक ही तरीका है कि हम सब अपने घरों में रहें।"

तेंदुलकर ने कहा कि वह पिछले दस दिनों से घर से बाहर नहीं निकले हैं और अगले 21 दिनों तक भी वह इस पर कायम रहेंगे क्योंकि वर्तमान समय में समाज, देश और दुनिया को बचाने का एकमात्र तरीका यही है। उन्होंने कहा, "डाक्टर, नर्स, अस्पताल के कर्मचारी जो हमारे लिये लड़ रहे हैं उनके लिये हम इतना तो कर ही सकते हैं और उनकी कही हुई बातों को मान सकते हैं। मैं और मेरा परिवार दस दिनों से दोस्तों से नहीं मिला है और अगले 21 दिन तक भी नहीं मिलेंगे। इसे एक मौका समझें अपने परिवार के साथ समय बिताने का। आप अपने आप को, हमारे समाज को, हमारे देश को और सारी दुनिया को इस वायरस से बचा सकते हैं सिर्फ अपने अपने घरों में रहकर।"

बतादें कि कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में बुरे हालात हैं। देश में भी 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का एलान किया गया है। कोरोना वायरस अब तक हजारों लोगों की जान ले चुका है जबकि लाखों लोग इससे संक्रमित हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दारुल उलूम परिसर में 14 फीट गहराई में 'शिव मंदिर' का दावा, हिंदू रक्षा दल ने ASI जांच की मांग
दारुल उलूम परिसर में 14 फीट गहराई में 'शिव मंदिर' का दावा, हिंदू रक्षा दल ने ASI जांच की मांग
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 22 मई से ट्रैफिक डायवर्जन, 8 जून तक रहेगा असर
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 22 मई से ट्रैफिक डायवर्जन, 8 जून तक रहेगा असर
बटेश्वर धाम में आस्था और आधुनिकता का दिखेगा संगम, योगी सरकार ने खोला खजाना
बटेश्वर धाम में आस्था और आधुनिकता का दिखेगा संगम, योगी सरकार ने खोला खजाना
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: समर्थ सिंह की चालाकी जबलपुर में फेल! | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी! | Bhopa | CBI Inquiry
Bharat Ki Baat | UP Politics | CM Yogi | Akhilesh Yadav: PDAका दांव या हिंदुत्व का ब्रह्मास्त्र?
Sandeep Chaudhary | Inflation: 21वीं सदी का सबसे बड़े आर्थिक संकट पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Agra Police Commissioner Viral Video: पुलिस कमिश्नर का आधी रात को कड़ा Action | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
ट्विशा शर्मा केस में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक्शन, पति वकील समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द
ट्विशा शर्मा केस में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक्शन, पति वकील समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार
4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार
Iran US War: कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
Embed widget