एक्सप्लोरर

Rudrapur News: पुलिस लाइन में घुसने से मना करने पर सिपाही को जलाने का प्रयास, गंभीर रूप से झुलसा

Udham Singh Nagar News: घायल सिपाही का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसने चार युवकों पर लाइटर से जलाने का आरोप लगाया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर (Udham Singh Nagar) में रुद्रपुर (Rudrapur) पुलिस लाइन में घुसने से मना करने पर कार सवार चार युवकों ने पुलिसकर्मी को जलाने का प्रयास किया. इसमें पुलिसकर्मी के दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए. यहां पुलिस लाइन की गेट पर तैनात सिपाही और चार युवकों के बीच विवाद हो गया, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. आरोप है कि चार युवकों द्वारा लाइटर से सिपाही पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई जिसमें सिपाही बुरी तरह से झुलस गया. 

अस्पताल में चल रहा इलाज
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. रूद्रपुर पुलिस लाइन के गेट पर तैनात सिपाही पर युवकों ने हमला बोल कर घायल कर दिया. घायल सिपाही लक्षण सिंह राणा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. सिपाही ने चार युवकों पर उसे लाइटर से जलाने का आरोप लगाया है. घटना के बाद एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली. 

Kedarnath Dham: तीर्थयात्रियों को मिलेगी केदारनाथ में पल-पल के मौसम की जानकारी, लगाया गया ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम

सिपाही ने अंदर जाने से रोका 
जानकारी के मुताबिक शाम चार बजे बीजेपी का झंडा लगी हुई एक लग्जरी कार पुलिस लाइन में घुसने का प्रयास करने लगी तो पुलिस लाइन के गेट पर तैनात सिपाही लक्षण सिंह राणा ने उन्हें रोक लिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि इसी बीच युवकों ने सिपाही पर आग लगा दी जिसमें सिपाही झुलस गया. आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. 

पूछताछ की जा रही-एसपी
सिपाही लक्षण सिंह राणा ने बताया कि, शाम को वह पुलिस लाइन अटरिया रोड के गेट पर तैनात था तभी एक वाहन जिसमें बीजेपी का झंडा लगा हुआ था वह लाइन में प्रवेश करने लगा. रोकने पर युवक विवाद करने लगे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोक झोंक होने लगी. आरोप है कि इसी बीच युवकों द्वारा लाइटर से सिपाही को आग लगा दी जिसमें वह झुलस गया. एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि, पुलिस लाइन में घुसने के दौरान विवाद हुआ है जिसमें सिपाही झुलसा हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है.

UP Breaking News Live: आज लगातार तीसरे दिन ज्ञानवापी मामले की होगी सुनवाई, जिला अदालत में अपनी दलीलें रखेगा हिंदू पक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget