एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: देहरादून से बरेली जा रही एंबुलेंस की ट्रक से भिड़ंत, हादसे में मां-बेटे की मौत

Road Accident: देहरादून से बरेली जा रही एक एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई. इस सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Rudrapur News: देहरादून के हिमालयन इंस्टीट्यूट से घर वापस जाते समय एम्बुलेंस सवार महिला मरीज की सड़क हादसे में दिनेशपुर क्षेत्र मे मौत हो गई. इस हादसे में महिला के 12 वर्षीय पुत्र की भी मौत हुई है. जबकि मृतका के चार रिश्तेदार इस हादसे मे घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं मां-बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

जानकारी के मुताबिक, देहरादून से महिला मरीज को लेकर नवाबगंज बरेली जा रही एम्बुलेंस को ग्राम जाफरपुर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार महिला मरीज व उसके पुत्र की मौत हो गई. हादसे मे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया. 

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जे में लिया. जानकारी के अनुसार ग्राम हरदुआ किफायतुल्ला थाना नवाबगंज बरेली निवासी मधुलता पत्नी दिनेश अल्मोड़ा के एक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्य करती थीं. करीब 15 दिन पूर्व उनका ग्राम जैती जाने के दौरान एक्सीडेंट हो गया था. जिसके बाद उनका देहरादून के एक चिकित्सालय में उपचार किया गया. 

बरेली जा रहा था परिवार
बताया जाता है कि गत दिवस शिक्षिका मधुलता को लेकर उसका पति दिनेश, पुत्र देवांश, जेठ हरीश के दो पुत्र विकास और मोहित एम्बुलेंस से वापस नवाबगंज की ओर आ रहे थे. एम्बुलेंस जब रुद्रपुर रोड के पास ग्राम जाफरपुर पहुंची तो ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आ गईं. गंभीर रूप उसे घायल मधुलता को जिला चिकित्सालय लें जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जबकि अन्य घायल एम्बुलेंस चालक प्रदीप और देवांश, विकास व मोहित को गंभीर अवस्था में भोजीपुरा स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां देवांश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: Udham Singh Nagar News: बाजपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो, करोड़ो की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget