एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया शिकार, ग्रामीणों ने वनकर्मियों को बनाया बंधक

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग में जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को बंधक बना लिया.

Rudraprayag News: उत्तराखंड में गुलदार ने घास लेने गई महिला को अपना शिकार बना लिया है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला.  महिला को देखने पहुंच डीएफओ सहित उनके कर्मचारियों को स्थानीय ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. काफी मशक्कत के बाद वन कर्मचारियों को रिहा किया गया. यह घटना उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की है.

बता दें कि घास काटने गई महिला को अपना निवाला बनाने वाले गुलदार को वन विभाग द्वारा नहीं पकड़े जाने से नाराज महिलाओं ने डीएफओ व अन्य अधिकारियों को बंधक बना लिया. अधिकारी गांव में हालात का जायजा लेने पहुंचे थे,काफी मान-मनौव्वल करने पर करीब एक घंटे बाद महिलाओं ने अधिकारियों को मुक्त किया.

महिलाओं ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
इस दौरान महिलाओं ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया. वहीं गुलदार को नरभक्षी घोषित कर गोली मारने की मांग महिलाएं कर रही थी. अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कार्रवाई की जाएगी, अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ.

गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
बता दें कि जखोली विकासखंड में ग्रामसभा बरसिर के डांडा चमसारी तोक की रूपा देवी (59) शुक्रवार को घास लेने खेत गई थीं. इस दौरान गुलदार के हमले में उनकी मौत हो गई. वन विभाग ने क्षेत्र में 20 ट्रैप कैमरे व चार पिंजरे लगाए, लेकिन गुलदार अब तक नहीं पकड़ा जा सका है.

उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में जंगली जानवरों के हमलों की खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं, इससे पहले भी जंगली-जानवर कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं. हालांकि वन विभाग इस घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय एडवाइजरी भी जारी करता रहता है. इसके बाद इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जो बड़ी चिंता का विषय है.

ये भी पढ़ें: बहराइच में फिर शुरु हुआ भेड़िए का आतंक, 2 साल के मासूम को मां की गोद से उठाया और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget