एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham News: केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बाद रास्ते में जमी पांच फीट तक बर्फ, आवाजाही में हो रही परेशानी

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम में इस समय भारी बर्फबारी के चलते यात्रा मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है. जिसके बाद गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक से पांच फीट तक बर्फ जमा है.

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में इस समय भारी बर्फबारी के चलते यात्रा मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है. हाल ही में 27 और 28 फरवरी को हुई भारी बर्फबारी के बाद क्षेत्र में पांच फीट तक बर्फ जम गई है. इसके अलावा बीते दो दिनों से रुक-रुककर हल्की बर्फबारी जारी है, जिससे हालात और अधिक कठिन हो गए हैं. 

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक से पांच फीट तक बर्फ जमा है, जिससे आवाजाही करना संभव नहीं हो पा रहा है. सबसे अधिक परेशानी रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट के बीच देखी जा रही है, जहां छह स्थानों पर हिमखंड सक्रिय हो गए हैं. इन हिमखंडों के कारण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है. रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट तक टीएफटी चट्टी, हथनी गदेरा, कुबेर गदेरा, भैरव गदेरा और रुद्रा प्वाइंट के समीप बड़े हिमखंड पसरे हुए हैं. छोटी और बड़ी लिनचोली में चार फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है. 

बर्फबारी के कारण मार्ग खोलने में हो सकती है देरी

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बर्फबारी जारी रह सकती है, जिससे मार्ग को खोलने में देरी हो सकती है. प्रशासन ने पिछले साल जनवरी-फरवरी में हुई भारी बर्फबारी के बावजूद 20 फरवरी से रास्ते से बर्फ हटाने का कार्य शुरू करवा दिया था, लेकिन इस बार स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है. इस बार भी प्रशासन ने रामबाड़ा-गरुड़चट्टी पुराने मार्ग को पुनर्जीवित करने का काम शुरू किया था, लेकिन बर्फबारी के कारण कार्य रोकना पड़ा. इस मार्ग पर काम कर रहे करीब 90 मजदूर बीते सप्ताह सोनप्रयाग लौट आए हैं.

दो मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
केदारनाथ धाम में आगामी 2 मई से यात्रा शुरू होनी है, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए प्रशासन के लिए तैयारियां शुरू करना मुश्किल लग रहा है. लोक निर्माण विभाग के अनुसार, अगर मौसम ने साथ दिया, तो 20 मार्च के बाद बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जा सकता है.

फिलहाल, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है. रामबाड़ा से आगे हिमखंड सक्रिय होने के कारण पैदल यात्रा करना संभव नहीं है. इस कारण केदारनाथ यात्रा को लेकर संशय बरकरार है. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और मौसम में सुधार होते ही रास्ता साफ करने का कार्य शुरू किया जाएगा.

ये  भी पढ़ें: रामलला के भक्तों के लिए बड़ी खबर, अयोध्या में अब सुबह इतने बजे खुलेंगे राम मंदिर के द्वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget