एक्सप्लोरर

रामलला के भक्तों के लिए बड़ी खबर, अयोध्या में अब सुबह इतने बजे खुलेंगे राम मंदिर के द्वार

Ayodhya News: महाकुंभ के समय पर प्रयागराज ही नहीं रामनगरी अयोध्या में भक्तों की काफी भीड़ रही थी, यहां पर भी प्रतिदिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही थी.

UP News: अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन के लिए समय बढ़ा दिया गया है. अब अयोध्या में राम मंदिर सुबह 7 बजे के बजाय एक घंटा पहले सुबह 6 बजे खुलेगा. मंदिर ट्रस्ट के मीडिया सेंटर की तरफ से दी गई जानकारी में राम मंदिर के नए शेड्यूल की जानकारी दी गई है. जिसमें संशोधित आरती का समय और राम मंदिर के दर्शन का समय भी शामिल है, जो आज सोमवार से लागू हो गया.

राम मंदिर के संशोधित शेड्यूल के अनुसार, भक्त श्रृंगार आरती के बाद सुबह 6:30 बजे से 11:50 बजे तक मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं. इसके बाद राजभोग आरती के लिए मंदिर दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगा, दर्शन के लिए समय दोपहर 1 बजे से शाम 6:50 बजे तक फिर से शुरू होगा, जिसके बाद शाम 7 बजे संध्या आरती होगी.

बता दें कि जब से राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है तभी से अयोध्या में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है. कभी-कभी त्योहार के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी फेल हो जाती है. भले ही राम मंदिर का निर्माण अभी पूरा न हुआ हो लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को नहीं मिली है.

राम मंदिर के निर्माण को लेकर हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम ट्रस्ट के महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा था मंदिर का काफी काम अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा. 

इससे पहले राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर परिसर में 20 एकड़ जमीन पर उद्यान विकसित किया जाएगा. उन्होंने बताया था कि मंदिर के भूतल, प्रथम और द्वितीय तल के अंदर मूर्तियां उकेरे जाने का काम चल रहा है जो मार्च तक पूरा होगा. मार्च तक ही प्रथम तल पर राम दरबार की प्रतिष्ठा, द्वितीय तल के गर्भगृह में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रामायण का संग्रह सुनिश्चित किया जाएगा.

अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' को लेकर किया बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए सपा शुरू करेगी ये नई योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget