एक्सप्लोरर

रुद्रप्रयाग: कृषि, औद्योगिक और पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ, 47 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Rudraprayag Mela: उत्तराखंड सरकार स्थानीय लोगों को पूरे साल रोजगार मुहैया कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. इसी कड़ी में उखीमठ में कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ हुआ.

Rudraprayag News Today: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के स्यालसौड़, उखीमठ में कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ हो गया है. इस अवसर पर लगभग 47.43 करोड़ की 18 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और 1.23 करोड़ की अलग-अलग योजनाओं का लोकार्पण किया गया. 

इस कार्यक्रम का क्षेत्रीय जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके लिए अधिकारियों ने धन्यवाद प्रकट किया. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए चारधाम यात्रा के महत्व पर जोर दिया गया. जिसमें बताया गया कि इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से चारधाम यात्रा पर आधारित है. 

रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से यहां के स्थानीय निवासियों की आजीविका को स्थायित्व मिलेगा. सरकार का लक्ष्य है कि यह यात्रा पूरे वर्ष चल सके, जिससे स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों को लगातार आर्थिक लाभ मिलता रहे. 

देश-विदेश के पर्यटकों से शीतकालीन यात्रा में शामिल होने की अपील की गई. कहा गया कि शीतकालीन गद्दीस्थलों के दर्शन करने से पर्यटकों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव मिलेगा. साथ ही क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा. 

प्रदेश में ये जगहें हैं खास
पर्यटकों को गोपीनाथ मंदिर, औली, पांडुकेश्वर, चोपता, जोशीमठ, कल्पेश्वर, त्रियुगीनारायण, कालीमठ, केदारनाथ, देवरियाताल, हर्षिल, नेलांग वैली, हरकीदून, हनोल, विश्वनाथ मंदिर, टिहरी झील और कार्तिकेय स्वामी जैसे खूबसूरत और पौराणिक महत्व के स्थलों का भ्रमण करने के लिए आमंत्रित किया गया. 

इन स्थलों की यात्रा न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को भी संरक्षित रखने में मददगार होगी. कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया, जिनका उद्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना है.

18 परियोजनाओं का शिलान्यास
इस मौके पर 47.43 करोड़ रुपये की लागत वाली 18 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनमें सड़क निर्माण, पुल निर्माण और पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली योजनाएं शामिल हैं. 

इसके अलावा 1.23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई योजनाओं का लोकार्पण किया गया. जिनमें सिंचाई, जल आपूर्ति और स्वच्छता से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं. इन योजनाओं से स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा. 

ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदारनाथ की शीतकालीन यात्रा का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget