एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: शराब पीकर स्कूल पहुंचा प्रधानाचार्य, छात्रों-शिक्षकों के साथ मारपीट करते हुए की गाली-गलौज

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग के राइंका क्वीलाखाल के शराबी प्रधानाचार्य के इस व्यवहार से परेशान छात्र और स्टाफ ने अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष से इस मामले शिकायत की.

Rudraprayag Drunk Principal News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जखोली ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज क्वीलाखाल से एक बड़ा मामला सामने आया है. राइंका क्वीलाखाल के प्रधानाचार्य पर शराब पीकर स्टाफ और स्कूली छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. वहीं प्रधानाचार्य के इस हिंसक व्यवहार का मामला डीएम के संज्ञान में आने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. प्राधानाचार्य के सस्पेंड होने पर अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है. 

बता दें कि काफी दिनों से राइंका क्वीलाखाल के प्रधानाचार्य सतीश कुमार स्कूल में आकर बच्चों और स्टाफ के साथ गाली-गलौज कर हिंसक व्यवहार कर रहे थे. जिस कारण स्कूल का स्टाफ और स्कूली बच्चे परेशान हो रहे थे. वहीं शुक्रवार को जब फिर से प्रधानाचार्य स्कूल में शराब पीकर पहुंचे और उन्होंने स्कूली छात्रों व स्टाफ के साथ गाली-गलौज करनी शुरू की तो स्कूली बच्चे क्लास से बाहर आ गए. उनके साथ स्टाफ भी बाहर आ गया और प्रधानाचार्य के खिलाफ धरने पर बैठ गए. इसके बाद शराबी प्रधानाचार्य भी स्कूल परिसर में आया और फिर से यहां भी स्टाफ के साथ गाली-गलौज और हिंसक व्यवहार करने लगा. ऐसे में परेशान स्टाफ ने अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष से इस मामले शिकायत की.

पीटीए अध्यक्ष ने मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सिमल्टी को पूरी घटना की जानकारी देने के बाद कार्यवाही करने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य के ऐसे व्यवहार से छात्र-छात्राएं असहज एवं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इसके साथ ही अध्यापकों का भी मानसिक उत्पीड़न हो रहा है. जिस कारण पठन-पाठन में कठिनाई हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य मानसिक रूप से अपना संतुलन खो बैठे हैं, जिससे शैक्षिक वातावरण खराब हो रहा है. इस दौरान डीएम मयूर दीक्षित के संज्ञान में भी मामला आ गया और उन्होंने सीईओ को त्वरित एक्शन के निर्देश दिए. मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सिमल्टी ने बताया कि राइंका क्वीलाखाल में शराबी प्रधानाचार्य के आतंक को लेकर पीटीए अध्यक्ष का फोन आया था.

पीटीए की शिकायत पर लिया एक्शन

पीटीए अध्यक्ष ने बताया कि स्कूल में प्रधानाचार्य शराब के नशे में स्टाफ और स्कूली बच्चों के साथ गाली-गलौज के साथ ही हिंसक व्यवहार कर रहा है. जिस कारण स्कूल का स्टाफ और छात्र बाहर विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य के खिलाफ धरने पर बैठे हैं. पीटीए की शिकायत पर खण्ड शिक्षा अधिकारी जखोली यशवीर सिंह रावत को कार्यवाही के लिए कहा उन्होंने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी की ओर से घटना की पूरी जानकारी देने के बाद प्रधानाचार्य के खिलाफ तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही की गई है. 

UP Politics: 'ये इस युग के रावण बन गए', स्वामी प्रसाद मौर्य पर बरसे BJP सांसद मनोज तिवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget