एक्सप्लोरर

'अल्लाह की हिफाजत में हूं' कह कर वैक्सीन का विरोध करने वाले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने लगवाई कोविशील्ड

कोरोना वैक्सीन का विरोध करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता अब खुद भी वैक्सीन लगवा रहे हैं. इस बीच संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क जिन्होंने पहले वैक्सीन को लेकर विरोध किया था, अब उन्होंने भी इसे लगवा लिया है.

संभल: कोरोना वैक्सीन का विरोध करने वाले समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने आज खुद भी वैक्सीन लगवा ली है. अब सवाल ये उठ रहे हैं कि, क्या ऐसे नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए पहले कोरोना वैक्सीन का विरोध कर रहे थे और अब ख़ुद वैक्सीन लगवा रहे हैं? आखिर कोरोना की महामारी में ऐसे नेता क्यों जनता को गुमराह कर रहे थे. अगर शुरू में इन नेताओं ने वैक्सीन पर सवाल खड़े न किये होते तो अब तक बहुत से लोगों को वैक्सीन लग जाती और न जाने कितने लोगों की जान भी बच सकती थी. 

शफीकुर्रहमान ने किया था वैक्सीन का विरोध

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बता कर विरोध कर देने के बाद सपा नेताओं ने खुलकर वैक्सीन के विरोध में बोलना शुरू किया था और इनमे से एक संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क भी थे. जो अप्रैल के महीने में कह रहे थे कि, मैं बिना वैक्सीन के ही अल्लाह की हिफाज़त में हूं और मुझे वैक्सीन की ज़रूरत नहीं है. मेरी ज़िन्दगी और और मौत अल्लाह के हाथ में है, मुझे अभी वैक्सीन लगवाने की कोई ज़रूरत नहीं है, मेरी उम्र 90 साल है और मुझे पक्का यकीन है कि, मुझ पर कोई असर नहीं होगा. 

अपने बयानों से जनता को भ्रमित किया था

लेकिन, अब आज जब इन सांसद महोदय ने खुद अपनी मर्ज़ी से कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई तो तो ऐसा लग रहा था कि, उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है और जान बचाने के लिए वैक्सीन लगवाना उचित समझ रहे हैं. अब सवाल ये उठ रहा है कि, जब पहले ज़िन्दगी और मौत का अल्लाह के हाथ में बता कर वैक्सीन लगवाने से इनकार कर रहे थे, तो अब ऐसा क्या हो गया जो वैक्सीन लगवा रहे हैं या यूं, कहिये कि, इनके सब यकीन और भरोसे अपने नेता की ख़ुशामद के लिए होते हैं. पहले अखिलेश यादव ने वैक्सीन का विरोध किया तो इन्होंने भी अल्लाह के नाम पर लोगों को गुमराह करते हुए वैक्सीन की ज़रूरत से इंकार कर दिया, और जब मुलायम सिंह यादव ने ख़ुद वैक्सीन लगवा ली और अखिलेश यादव बैकफुट पर आकर वैक्सीन लगवाने का समर्थन कर दिए तो इन्हें भी अब वैक्सीन पर भरोसा हो गया और खुद वैक्सीन लगवा ली.

अब विपक्ष के नेता सपा नेताओं के इस सेल्फ गोल पर चुटकी ले रहे हैं और जनता से ऐसे नेताओं के बहकावे में न आने की अपील कर रहे हैं. अब सवाल ये उठ रहा है कि, यूपी में आने वाले विधानसभा चुनाव में वैक्सीन पर दिए गये बयान सपा नेताओं को कहीं खुद ही भारी न पड़ जाये. 

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand: आपदाओं से बचाव के लिये सरकार ने की तैयारी, दो हेलीकॉप्टर हायर किये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget