एक्सप्लोरर

'मेरे साथ न्याय हो..', रोहिणी घावरी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, चंद्रशेखर आजाद पर लगाए गंभीर आरोप

Chandrashakhar Azad News: पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है और उनसे न्याय की गुहार लगाई है.

Chandrashakhar Azad News: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें बाद वो लगातार विवादों में बने हुए हैं. इस बीच रोहिणी ने अब अपनी शिकायत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है, जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर पर कई गंभीर लगाए हैं. 

रोहिणी घावरी ने नगीना सांसद पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी में लिखा- 'मैंने भारत की बेटी होने के नाते विश्व पटल पर हमेशा अपने देश का सम्मान बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन अब बात न्याय , आत्मसम्मान ,स्वाभिमान की है मैं चाहती हूं मेरे साथ न्याय हो  !! मैंने अपनी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग, कमिश्नर दिल्ली पुलिस को भेज दी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

इस हादसे ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया है और समाज के ठेकेदार एक महिला को ही अपमानित कर रहे हैं !! लंबे समय तक डर, डिप्रेशन, अवसाद में रहने के बाद अब इतनी हिम्मत की है की मैं लड़ सकूं न्याय और सम्मान के लिए यह लड़ाई लाखों, करोड़ों महिलाओं के आत्मसम्मान की है. 

आखिर यह कैसी व्यवस्था है जहां एक महिला को अपमानित करने के लिए रखैल ,वैश्या जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन दोषी पुरुष के लिए कोई शब्द नहीं, कोई सजा नहीं. प्रधानमंत्री जी आप से मेरी प्रार्थना है कि मुझे न्याय दिलाया जाए. मैंने शिकायत सभी जगह भेज दी है. मुझे पूरा विश्वास है अपने देश के कानून पर. '

पुलिस और महिला आयोग से भी की शिकायत
रोहिणी घावरी ने इस संबंध में पुलिस से लेकर महिला आयोग तक अपनी शिकायत दी है. जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर आजाद पर जबरन बिना सहमति के शारीरिक यौन संबंध बनाने, शादी का झूठा वादा करके उनका शारीरिक व मानसिक शोषण करने, विरोध करने पर जान से मारने देने और निजी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है.  

इटावा मामले पर सियासत के बीच सपा ने जारी किया पोस्टर, जातीय राजनीति के आरोपों का दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget