एक्सप्लोरर

सहारनपुर: बुलंद हैं बदमाशों के हौसले, किसान परिवार को बंधक बनाकर लूट लिए लाखों रुपए

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बदमाशों ने किसान परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपए लूट लिए. विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सहारनपुर: पुलिस के तमाम दावों के बाद भी यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बुलंशहर में ऐसी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां हथियारों से लैस बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक किसान के घर में घुसकर परिजनों को बंधक बनाया और लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए. डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस के आला अफसर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की.

पुलिस बनकर आए बदमाश मामला सहारनपुर जिले की कोतवाली बेहट इलाके के गांव कलसिया का है. गांव के आखिरी छोर पर पूर्वी यमुना नहर के किनारे सचिन शर्मा नाम के शख्स का मकान है. पीड़ित के मुताबिक रात करीब 1:30 बजे कुछ लोग उसके दरवाजे पर आए और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने किसान को गन प्वाइंट पर ले लिया और पूरे परिवार को बंधक बना लिया.

बदमाशों ने की मारपीट विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट भी की. बदमाशों ने घर में रखे करीब दो लाख रुपए की नकदी, 7 तोला सोने और करीब 18 तोला चांदी के जेवरात लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सीढ़ी लगाकर छत से पीछे की तरफ कूदकर जंगल के रास्ते फरार हो गए. किसी तरह बंधन मुक्त होकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद कोतवाली बेहट पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप डकैती की वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी देहात अशोक कुमार मीणा और सीओ विजय पाल सिंह फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने पूरी घटना को लेकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है.

ये भी पढ़ें:

अयोध्या: दीयों से राम लिखकर मुस्लिम समुदाय ने मनाई दिवाली,जिला पंचायत सदस्य बोले-राम हमारे पूर्वज

मेरठ: पटाखों पर बैन का असर दिखा, शहर की आबोहवा में हुआ सुधार, लोगों ने कहा-पर्यावरण को बचाना है

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget