एक्सप्लोरर

UP Politics: रालोद की प्रदेश स्तरीय पार्टी का दर्जा खत्म होने पर रामाशीष राय ने लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?

UP News: रामाशीष राय ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल नहीं चाहता कि छोटे दल पनपें. वो चाहते हैं छोटे दल समाप्त हो जाएं. निर्वाचन आयोग की जो भूमिका देखने को मिल रही है, उससे निष्पक्षता की उम्मीद नहीं है.

RLD Derecognized : राष्ट्रीय लोक दल की प्रदेश स्तरीय राजनीतिक दल की मान्यता रद्द होने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय (Ramashish Rai) ने इसे निर्वाचन आयोग (Election Commission) का जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया है. उन्होंने कहा कि इस फैसले के पीछे कोई न कोई बड़ी ताकत लगी हुई है. पिछले चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और समाजवादी पार्टी (SP) का गठबंधन था. दोनों मिलकर चुनाव लड़े. अच्छी सफलता दोनों दलों को मिली. 

'आश्चर्यचकित करने वाला है फैसला' 
रामाशीष राय ने कहा कि चुनाव में हमारे आठ एमएलए जीते. सपा को 120 से अधिक सीटें मिलीं. दोनों दलों और नेता एक-दूसरे के प्रचार में लगे थे. परसेंटेज में दोनों की भागीदारी है. इस आधार पर फैसला होना चाहिए था. अगर, इस आधार पर फैसला होता तो हमारे दल की प्रदेश स्तर की मान्यता बरकरार रहनी चाहिए थी. रामाशीष राय ने कहा कि निकाय की घोषणा हो चुकी थी. भारत निर्वाचन आयोग को चुनाव बाद मान्यता निरस्त करने पर विचार करना चाहिए था. आयोग का फैसला आश्चर्यचकित करने वाला है.

'छोटे दलों को समाप्त करने की साजिश'
रामाशीष राय ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल नहीं चाहता कि छोटे दल पनपें. वो चाहते हैं छोटे दल समाप्त हो जाएं. उन्होंने कहा कि पिछले कई चुनाव में निर्वाचन आयोग की जो भूमिका देखने को मिल रही है, उससे निष्पक्षता की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनावी कार्यक्रम पर इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा. कार्यकर्ताओं का मनोबल बना हुआ है. हमें जो भी सिंबल मिलेगा, उसी पर लड़ेंगे. हालांकि, प्राथमिकता है कि जो सिंबल है, वही मिले.

गठबंधन के बारे में क्या बोले जानें 
इस फैसले के बाद गठबंधन का स्वरूप क्या होगा? इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा गठबंधन चलता रहेगा. उसमें कोई समस्या नहीं आएगी. स्थानीय निकाय चुनाव में व्यक्ति का प्रभाव होता है. सिंबल कोई मायने नहीं रखेगा. राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के जो उम्मीदवार लड़ेंगे, वो उसी सिंबल पर लड़ेंगे और जीतेंगे जो आयोग की तरफ से दिया जाएगा.

फिर प्राप्त करेंगे मान्यता
रामाशीष राय ने कहा कि इस फैसले से पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित नहीं होगा. हम फिर से पूरी ताकत लगाकर जुटेंगे और प्रादेशिक दल की मान्यता प्राप्त करेंगे. चुनाव में सपा से सीटों के फार्मूले को लेकर सवाल पर कहा कि अभी इस संबंध में कोई बैठक नहीं हुई है. पार्टी के जो उम्मीदवार हैं, उनके सबके नाम दिल्ली भेज दिए गए हैं. दोनों दलों की कमेटियां बनी हैं. जल्द ही इस पर बैठक करके फैसला लिया जाएगा.

रामाशीष राय ने किया यह दावा 
क्या अब रालोद की दावेदारी कमजोर नहीं होगी? इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो समस्या आएगी उसका सामना किया जाएगा. बदली परिस्थितियों में जयंत चौधरी का प्रभाव रहेगा या अखिलेश यादव की चलेगी! इस पर उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर तय करेंगे. सम्मानजनक रूप से समझौता करेंगे, जो जहां जीत सकता है, उसे टिकट मिलना चाहिए. मिलकर लड़ेंगे तो कामयाबी हासिल करेंगे और दोनों दलों की स्थिति मजबूत होगी. उन्होंने कहा की कल—परसों में इस विषय पर बातचीत होगी.

यह भी पढ़ें : UP Bypolls: स्वार सीट पर लड़ेगी बीजेपी या अपना दल को मिलेगा मौका? तैयारियों से मिले ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget