एक्सप्लोरर

RLD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल, कौन होगा मुखिया, जयंत चौधरी पर टिकी निगाहें

अजित सिंह के निधन के बाद राष्ट्रीय लोक दल का मुखिया कौन होगा, कल इस सवाल का जवाब पता चल जाएगा. कल यानी मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये तय हो जाएगा.


गाजियाबाद: पश्चिम यूपी की राजनीति के बड़े नेता राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया अजीत सिंह के निधन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद खाली है. इसी को लेकर हमने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी से बात की उनसे पूछा कि कुर्सी का अगला दावेदार कौन हैं?  

कल पता चल जाएगा...कौन होगा दावेदार

त्रिलोक त्यागी ने बताया 25 तारीख को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है, क्योंकि कोरोना का भी प्रकोप है इसी को देखते हुए वर्चुअल मीटिंग की जाएगी. कार्यकारिणी की बैठक में पता चल जाएगा कौन होगा इस पद का दावेदार! उन्होंने बताया कि, इस कार्यकारिणी में 34 सदस्य होते हैं, सबसे राय जानी जाएगी. प्रस्ताव पास होगा, उसके बाद निर्धारित हो जाएगा. हमने सूचना आयोग को भी इसकी जानकारी उपलब्ध करा दी है. 

परिवारवाद पर भड़के, बीजेपी के घेरा 

एबीपी गंगा संवाददाता ने पूछा कि, जयंत चौधरी की ताजपोशी संभव है, इस सवाल पर उन्होंने कार्यकारिणी की ही बात कही. जयंत चौधरी के नामों की चर्चा चल रही है, राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आपकी पार्टी में भी परिवारवाद हो रहा है, पहले चरण सिंह फिर अजीत सिंह अब उनके पुत्र जयंत चौधरी... इस सवाल पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि, यह परिवारवाद नहीं है. यह भाजपा अपना एक एजेंडा चला रही है, जयंत चौधरी राजनीति में कोई नए नहीं है. वो राजनीति में संघर्ष कर रहे हैं और युवाओं को साथ लेकर चल रहे हैं. 

त्यागी ने कहा कि, भाजपा खुद परिवारवाद की पार्टी है. उनके खुद कई राज्यों के मुख्यमंत्री के बेटे खुद मंत्री हैं और विधायक हैं, और भी कई पार्टियों में परिवारवाद है. तो हम यह नहीं कह सकते कि राष्ट्रीय लोक दल में ही परिवारवाद है. 

भाजपा हर एजेंडे पर फेल

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि, भाजपा सरकार हर एजेंडे पर फेल है. कोरोना महामारी फैली लेकिन वह सही से व्यवस्था नहीं करा पाए. प्रदेश में योगी की सरकार हर मोर्चे में पर फेल है. 

उन्होंने एक बार फिर कहा कि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हमारा नेता तय हो जाएगा और हम अपने नेता के साथ मजबूती के साथ चुनाव में संघर्ष करेंगे और लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें.

मुरादाबाद: गोरक्षक बताकर मीट विक्रेता की बेरहमी से पिटाई, 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया
अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget