एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में RLD नेताओं ने मुजफ्फरनगर डीएम को सौंपा ज्ञापन, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ की ये मांग

UP News: राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं ने मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने पहलवान बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना को निंदनीय बताया.

Wrestlers Protest Delhi: जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों का राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने समर्थन किया है. मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में रालोद के दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Saran Singh) की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि भारत में एक शख्स के लिए दो कानून नहीं हो सकते. यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी का कानून बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर भी लागू होना चाहिए. रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के लिए अलग नियम नहीं होना चाहिए. खिलाड़ियों को जाति बिरादरी में बांटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं. 

ज्ञापन सौंपकर बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

राष्ट्रीय लोक दल महानगर अध्यक्ष गुलरेज सिद्दीकी ने पहलवान बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना की घोर निंदा की. उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर राष्ट्रीय लोक दल आंदोलन करेगी. कार्यकर्ता चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे. हम महिला पहलवानों को इंसाफ दिला कर रहेंगे. 

पुरकाजी से रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि पिछले 22 दिनों से हमारी बहन बेटियां जंतर मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर हैं. हमारे राष्ट्रीय नेता जयंत चौधरी ने महिला पहलवानों के मुद्दे को बड़ी प्रमुखता से उठाने का काम किया था. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारा एक ही मकसद है. पुरकाजी विधायक ने कहा कि गिरफ्तारी में आम आदमी और सांसद का फर्क हो रहा है. कानून सबके लिए बराबर होने चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर क्या बोले रालोद नेता?

उन्होंने आरोपी बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई की मांग की. पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि देश का गौरव और मान सम्मान बढ़ाने पर पीएम मोदी बेटियों को फोन करते हैं. आज उनके आंदोलन का 22वां दिन होने के बावजूद सरकार का प्रतिनिधि नहीं भेजा गया. 

Mukhtar Ansari: जेल से बाहर आएगा गैंगस्टर मुख्तार अंसारी? कोर्ट ने हत्या के प्रयास के मामले में किया बरी

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget