एक्सप्लोरर

RLD ने दिया BJP को झटका! विनेश फोगाट के समर्थन में उतरी, कहा- एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं..

Jayant Chaudhary: पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने बाद सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, जिस पर राष्ट्रीय लोकदल ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा ये बर्दाश्त नहीं होगा.

Vinesh Phogat: ओलंपिक में पदक से चूकने वाली रेसलर विनेश फोगाट भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. बीजेपी आरोप लगाया रही है कि पहलवानों ने जो विरोध प्रदर्शन किया था उसके पीछे कांग्रेस की साजिश थी. इस बीच एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल ने विनेश फोगाट का खुलकर समर्थन किया है. रालोद ने कहा उसका स्वागत होना चाहिए. 

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट सीधे बीजेपी समर्थकों के निशाने पर आ गई है. जिसपर रालोद का सख़्त रवैया देखने को मिला है. रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के करीबी और पार्टी प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा विनेश फोगाट देश की बेटी है उन्होंने देश का नाम रोशन किया है. उनके खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं होगा. 

विनेश फोगाट पर रालोद ने दी प्रतिक्रिया
रोहित अग्रवाल ने एक्स पर लिखा- 'विनेश फोगाट के खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उस बेटी ने देश का नाम रोशन किया है, राजनीति में आना यह उसका अधिकार है. देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत सीमित है ऐसी स्थिति में अगर कोई भी महिला सक्रिय राजनीति में आती है तो उसका स्वागत होना चाहिए.'

राष्ट्रीय लोक दल की ओर से विनेश फोगाट को लेकर ये बयान ऐसे समय में आया है  जब रालोद एनडीए की सहयोगी और जयंत चौधरी मोदी सरकार में मंत्री है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की ओर से विनेश फोगाट सीधे हमले किए जा रहे हैं. पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तो यहां तक कहा दिया कि इससे साबित हो गया है कि पहलवानों के विरोध के पीछे कांग्रेस का हाथ था, उन्होंने इसे पूरी तरह हुड्डा परिवार की साजिश बताया. 

बता दें कि विनेश फोगाट पिछले साल बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे थी. उन्होंने बृज भूषण पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और कई दिनों तक जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान रालोद मुखिया जयंत चौधरी भी विनेश का समर्थन करने जंतर मंतर पहुंचे थे.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget