एक्सप्लोरर

Bengaluru Opposition Meeting: बेंगलुरु में विपक्षी बैठक से पहले RLD प्रमुख जयंत चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'दिल्ली दूर है लेकिन...'

UP Politics: राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने बेरोजगारी, हिंसा और नफरत को देश से खत्म करने की जरूरत पर भी बल दिया.

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने कमर कस ली है. विपक्षी एकता और महागठबंधन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी प्रमुख बेंगलुरु में जुटने लगे हैं. बेंगलुरु में दो दिनों तक विपक्षी दलों के नेता लोकसभा चुनाव का साझा मंच तैयार करेंगे. राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी (Rashtriya Lok Dal chief Jayant Chaudhary) ने बेंगलुरु की विपक्षी बैठक से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु दिल्ली से थोड़ा दूर है लेकिन दिल्ली वापसी का रास्ता हमें ढूंढना होगा. रालोद प्रमुख ने विपक्षी नेताओं को एकसाथ आने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली का रास्ता बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया.

विपक्षी बैठक से पहले रालोद प्रमुख का आया बयान

जयंत चौधरी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने में नाकाम रही है. बेरोजगारी, हिंसा और नफरत को देश से खत्म करने की जरूरत पर उन्होंने बल दिया. उन्होंने कहा कि हमें वंचित लोगों तक पहुंचने की जरूरत है. हम एकसाथ मिलकर नया रोडमैप तैयार करेंगे. जयंत चौधरी ने उम्मीद जताई कि विपक्ष वंचित लोगों के लिए सकारात्मक कदम उठाएगा. उन्होंने पटना में हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक से दूरी पर भी सफाई दी. जयंत चौधरी ने कहा कि पिछली बैठक में मैं शिरकत नहीं कर सका था.

बैनरों पर नेताओं के साथ जयंत चौधरी का भी फोटो

अब बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं के साथ मेरी पहली मुलाकात है. मैं बेंगलुरु की विपक्षी बैठक में अन्य नेताओं को सुनूंगा. विपक्षी दलों की दूसरी दो दिवसीय बैठक बेंगलुरु में आज और कल हो रही है. विपक्षी नेताओं की महाबैठक से पहले जगह-जगह बेंगलुरु में पोस्टर-बैनर के जरिए शिरकत करनेवाले नेताओं का स्वागत किया गया है. बैनरों पर पार्टी प्रमुखों का चेहरा दिखाई दे रहा है. अखिलेश यादव संग रालोद प्रमुख के तौर पर जयंत चौधरी को भी बैनर में जगह दी गई है. पटना की विपक्षी बैठक में जयंत चौधरी के शिरकत नहीं करने से सस्पेंस बना हुआ था. हालांकि अखिलेश यादव बैठक में पहुंचे थे.  

Bengaluru Opposition Meeting: 'लोकतंत्र बचाने के लिए किसी भी कीमत पर BJP को...', विपक्षी दलों की बैठक से पहले बोली कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget