एक्सप्लोरर

Ritika Murder Case: पीड़ित परिवार को मिल रही केस वापस लेने की धमकी, माता-पिता ने पुलिस को सौंपा CCTV फुटेज

Blogger Ritika Murder Case: ब्लॉगर रितिका हत्याकांड के पीड़ित परिवार को धमकी मिल रही है. रितिका के माता-पिता ने संजीव अग्रवाल और साथियों के घर आकर धमकाने का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है.

Blogger Ritika Murder Case in Agra: ब्लॉगर रितिका हत्याकांड के पीड़ित परिवार को धमकी मिल रही है. माता पिता ने असली मास्टरमाइंड दीपाली और परिवार को बताया है. दीपाली के परिवार से लगातार मिल रही धमकी पर मां मंजू सिंह और पिता सुरेंद्र सिंह ने एडीजी जोन राजीव कृष्ण से मुलाकात भी की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि मौत से पहले रितिका भी दीपाली से जान का खतरा बता रही थी. माता पिता के मुताबिक रितिका ने पर्सनल डायरी में दीपाली नाम की महिला का जिक्र कर बदनाम करने का आरोप लगाया था.

ब्लॉगर रितिका हत्याकांड के पीड़ित परिवार को धमकी

दीपाली पर रितिका के पर्सनल फोटो, वीडियो, लैपटॉप और कैमरा को भी फ्लैट से चुराने का आरोप है. टूंडला थाने में दर्ज मुकदमे में भी पिता अनिल धर और भाई सत्यम धर समेत दीपाली धर का नाम था. कुल मिलाकर रितिका को पता था कि दीपाली और परिवार हाथ धोकर पीछे पड़ा हुआ है. दीपाली के रिश्तेदार संजीव अग्रवाल और साथियों ने 12 जुलाई को रितिका की मां के मायके नगला झम्मन और आगरा में परिवार को धमकाया और केस वापस लेने की धमकी दी. रितिका के परिजनों ने संजीव अग्रवाल और साथियों के घर आकर धमकाने का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है.

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटा और साला भगोड़ा घोषित, घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

दीपाली और परिवार को आखिर क्यों बचा रही पुलिस?

परिजनों की शिकायत पर थाना मदन मोहन गेट में संजीव अग्रवाल और दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आपको बता दें कि ब्लॉगर रितिका की हत्या पति आकाश गौतम ने 4 साथियों संग 24 जून को ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 404 से नीचे फेंक कर कर दी थी. हत्याकांड के पांचों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं. लेकिन माता पिता का सवाल है कि आखिर दीपाली और परिवार को पुलिस क्यों बचा रही है? एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि कुछ लोग पीड़ित परिवार से मिले थे. उन्होंने परिवारजनों को धमकी दी थी. तहरीर के आधार पर थाना मदन मोहन गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Gyanvapi Masjid: इलाहाबाद हाईकोर्ट में इंतजामिया कमेटी की बहस पूरी, अब 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget