एक्सप्लोरर

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग हुई बंद, गंगा का जलस्तर बढ़ने पर लिया गया फैसला

Rishikesh River Rafting: ऋषिकेश में गंगा नदी में ‘रिवर राफ्टिंग’ पूरे देश में राफ्टिंग प्रेमियों की पहली पसंद मानी जाती है और इसके लिए सप्ताहांत में भारी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं.

Rishikesh News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में अत्यधिक बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और भारी मात्रा में गाद आने से मुनि की रेती क्षेत्र में ‘रिवर राफ्टिंग’ अस्थाई रूप से बंद कर दी गयी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. टिहरी के जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए मुनि की रेती क्षेत्र में 24 जून से गंगा नदी में ‘रिवर राफ्टिंग’ को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

चौहान ने बताया कि अत्यधिक बारिश होने से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है और उसमें गाद की मात्रा बहुत अधिक हो गई है. उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और राहत एवं बचाव कार्यों में आने वाली परेशानियों के मद्देनजर ‘रिवर राफ्टिंग’ को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है.

मुनि की रेती में मंगलवार को गंगा नदी का जल स्तर 338 मीटर था, जो खतरे के निशान 339 मीटर के नजदीक था. ऋषिकेश में गंगा नदी में ‘रिवर राफ्टिंग’ पूरे देश में राफ्टिंग प्रेमियों की पहली पसंद मानी जाती है और इसके लिए सप्ताहांत में भारी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं. जुलाई-अगस्त में मानसून अवधि को छोड़कर ये गतिविधियां वर्ष के 10 महीने अनवरत जारी रहती हैं.

बता दें कि ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग राजधानी के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर हर साल लाखों पर्यटक गंगा की लहरों पर राफ्टिंग का आनंद लेने आते हैं. हालांकि मानसून के मौसम में विशेष रूप से जून और जुलाई में भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता है. अब  उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ पिघलने के कारण गंगा का जलस्तर सामान्य से अधिक हो गया है. इसी वजह से प्रशासन ने इस स्थिति को देखते हुए राफ्टिंग पर रोक लगा दी है.

यूपी पुलिस में 60,244 भर्तियों पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, योगी सरकार से मांगा इस बात का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला

वीडियोज

बेटे के साथ पापा की जिंदगी का खात्मा LIVE !
Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget