एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder: अंकिता हत्याकांड में CBI जांच को लेकर आज बाजार बंद का आह्वान, टिहरी, पौड़ी समेत इन इलाकों में दुकानें बंद

अंकिता हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder) की CBI जांच कराने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल और सामाजिक संगठनों के द्वारा बाजार बंद करने को कहा गया है. जिसका असर टिहरी और पौड़ी में भी देखने को मिल रहा है.

Dehradun News: अंकिता हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder) की सीबीआई जांच कराने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल और सामाजिक संगठनों के द्वारा बाजार बंद करने को कहा गया है. इसी क्रम में तमाम सामाजिक संगठनों ने शहर भर में घूमकर शहर की दुकानें बंद करवाई. साथ ही साथ कुछ व्यापारियों ने भी इसका विरोध किया जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने अलर्ट मुस्तैदी दिखाते हुए शहर भर में पुलिस को तैनात किया. 

बाजार बंद करने का आह्वान 
गांधी पार्क, शहीद स्थल और तमाम अन्य शहर के बाजारों में उत्तराखंड क्रांति दल और सामाजिक संगठन ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने के लिए बाजार बंद करने का आह्वान किया. बंद के आह्वान को लेकर पुलिस भी अलर्ट दिखाई दी. साथ ही साथ अंकिता हत्याकांड को लेकर सामाजिक संगठनों के द्वारा किए जा रहे बाजार बंद के आह्वान पर व्यापारियों से भी हल्की नोकझोंक देखने को मिली जिसके चलते बाजार बंद का असर काफी कम देखने को मिला.

यह भी पढ़ें:- UP Politics: जातीय गणित साधने यूपी में उतरी कांग्रेस की नई टीम, इन नेताओं के जरिए बिसात बिछाने की तैयारी में पार्टी

टिहरी में भी दिखा बंद का असर
अंकिता हत्याकांड के विरोध में बंद का व्यापक असर टिहरी में भी देखने को मिला. व्यापार मंडल टिहरी द्वारा बंद का समर्थन करते हुए नई टिहरी और बौराड़ी में दुकानें बंद रखी. हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को इसमें शामिल नहीं किया गया, व्यापार मंडल का कहना है कि अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे दोबारा इस तरह की घटनाएं न हो और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार को कोई ठोस कानून बनाना चाहिए. जिससे महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सके और इस तरह की घटनाओं पर भी रोक लगाई जा सके.


Ankita Bhandari Murder: अंकिता हत्याकांड में CBI जांच को लेकर आज बाजार बंद का आह्वान, टिहरी, पौड़ी समेत इन इलाकों में दुकानें बंद

पौड़ी में भी बंद का असर
जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि बाजार बंद के दौरान कोई भी हुड़दंग ना मचे इसको लेकर पुलिस प्रशासन को शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए कड़े एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं. जिससे शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे. जिलाधिकारी ने बताया कि राजनीतिक और गैर राजनीतिक पार्टियों और व्यापार सभा की संतुष्टि के बाद ही बाजार बंद का ऐलान किया गया है जिसमें आम जनता से शांति व्यवस्था को कायम रखने की अपील की गई है.

Ankita Bhandari Murder: अंकिता हत्याकांड में CBI जांच को लेकर आज बाजार बंद का आह्वान, टिहरी, पौड़ी समेत इन इलाकों में दुकानें बंद
 
कोटद्वार में भी बाजार बंद
कोटद्वार व्यापार संघ द्वारा भी 2 अक्टूबर को बाजार बंद का स्वागत किया गया और व्यापारियों द्वारा बाजार बंद रखा गया, लेकिन कुछ व्यापारी दुकान खोलते भी नजर आए. शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी संजय मित्तल ने  कहा कि अंकित भंडारी हत्याकांड ने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता को जगा दिया है. जिन लोगों ने दुकानें खोली हुई है इस तरह का कांड किसी की भी बहन बेटी के साथ हो सकता है, ऐसे में सभी को अपना समर्थन देना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी  घटना न हो. सामाजिक संगठनों व्यापारियों और आम जनता द्वारा कोटद्वार ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जगह जगह अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

Ankita Bhandari Murder: अंकिता हत्याकांड में CBI जांच को लेकर आज बाजार बंद का आह्वान, टिहरी, पौड़ी समेत इन इलाकों में दुकानें बंद

रुद्रप्रयाग में भी दिखा बंद का असर
अंकिता हत्याकांड के विरोध में रुद्रप्रयाग जिले के समस्त बाजारों को बंद किया गया है. सामाजिक संगठन के लोगों के साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने अंकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है. रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लेकर केदारनाथ यात्रा पड़ावों में बंद का असर दिख रहा है. देश-विदेश से केदारनाथ यात्रा पर आये श्रद्धालु भी इसका समर्थन कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget