एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, क्रिकेटर के हेल्थ पर दिया अपडेट

परिजनों से हुई बातचीत के बाद डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था. घटना के वक्त वह स्वयं कार चला रहे थे और अकेले थे.

Rishabh Pant Car Accident: एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती क्रिकेटर ऋषभ पंत का कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हाल जाना. यहां चिकित्सकों से डा. अग्रवाल ने बातचीत की. साथ ही उनकी माता से वार्ता कर इलाज का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा दिये जाने का आश्वासन दिया.

परिजनों से हुई वार्ता के बाद डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था. घटना के वक्त वह स्वयं कार चला रहे थे और अकेले थे. सड़क हादसा नारसन से एक किलोमीटर आगे रुड़की की ओर जाते वक्त हुआ. डॉ. अग्रवाल ने मैक्स अस्पताल देहरादून में घायल ऋषभ पंत का इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम से वार्ता भी की. उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत के इलाज का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार उठाएगी.

घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा जाती है. यह हादसा कितना भयावह था, उसका अंदाजा इस वीडियो में देखा जा सकता है. ऋषभ की कार बहुत स्पीड में थी और झपकी आने की वजह से कार डिवाइडर से जा टकराई. इसके बाद पंत ने कार का शीशा तोड़ा और बाहर निकले. ऋषभ के लिए दो लोगों ने बहुत अहम भूमिका निभाई. हरियाणा रोडवेज की बस के एक ड्राइवर और कंडक्टर वहां पहुंचे और पुलिस को फोन करके बुलाया. इन दोनों ने पंत को जख्मी हालत में देख सहारा दिया और एंबुलेंस आने तक का इंतजार किया. इसके बाद एंबुलेंस में बैठाया और फिर वहां से निकले.

बस ड्राइवर ने घटना के बाद कही ये बात

बस ड्राइवर ने घटना के बाद कहा कि मुझे पहले नहीं पता था कि वे ऋषभ पंत हैं. जब वहां पहुंचा तब यह पता चला कि वे पंत हैं. ऋषभ को एक्सीडेंट के बाद रुड़की के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया. अब पंत की स्थिति स्थिर है और वे बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget