एक्सप्लोरर

Meerut Firing: मेरठ में मिनी टूरिस्ट बस पर रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग, नोएडा के एक छात्र को लगी गोली

UP: मेरठ में नेशनल हाइवे 58 पर छात्रों से भरी एक मिनी टूरिस्ट बस पर रिटायर्ड फौजी ने फायरिंग कर दी, इसमें नोएडा का एक छात्र घायल हो गया, अन्य छात्रों ने छिपकर जान बचाई. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया.

Meerut News: मेरठ के पल्लवपुरम थाना इलाके में नेशनल हाइवे 58 पर फैज टू फ्लाई ओवर के पास रिटायर्ड फौजी नितिन सिरोही अपनी कार से जा रहे थे, तभी जोमैटो की डिलीवरी लेकर जा रहे अनिरुद्ध शर्मा की बाइक की फौजी की कार से टक्कर हो गई. रिटायर्ड फौजी उसकी पिटाई करने लगा, तभी सामने से नोएडा के छात्रों की मिनी टूरिस्ट बस भी आ रही थी और छात्रों ने बस रुककर पिट रहे जोमैटो कर्मचारी को बचाने लगे, इसी से नाराज होकर रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और बस पर फायरिंग शुरू कर दी. इससे छात्र बस के नीचे छिप गए लेकिन एक गोली छात्र हर्षित के पेट को छूते हुए निकल गई. कुछ ही देर में चीख पुकार मच गई. आरोप है कि रिटायर्ड फौजी ने बस का शीशा भी तोड़ डाला

दरअसल,  ग्रेटर नोएडा के एक संस्थान के करीब 12 छात्र मंसूरी घूमने गए हुए थे. देर रात वो हरिद्वार से होकर वापस नोएडा लौट रहे थे. मेरठ पहुंचते ही उनके साथ ये घटना हो गई. जिस वक्त रिटायर्ड फौजी नितिन सिरोही ने फायरिंग की तो लोगों की सांसे थम गई. रिटायर्ड फौजी हाथ में पिस्टल लेकर सड़क पर ही लहराता रहा जिससे लोग जहां थे वहीं रुक गए और कुछ लोग शोर मचाते हुए भागने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और रिटायर्ड फौजी को पिस्टल सहित हिरासत में लिया.

छात्र का कराया अस्पताल में इलाज
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. गोली छात्र हर्षित के पेट को छूते हुए निकली थी. तमाम छात्र छात्राएं भी अस्पताल पहुंच गए. अपने साथी के घायल होने पर छात्र छात्राएं रोने लगे और अपने परिजनों को फोन मिलाने लगे. घायल छात्र को साथ लेकर सभी छात्र छात्राएं नोएडा के लिए रवाना हो गए. छात्र दिव्यांश, राजीव और नील  का कहना था कि, बड़ा ही खौफ का मंजर था कि हमारी बस पर बाहर से अंधाधुंध फायरिंग हो रही थी. जान बचाकर बस की सीट के नीचे घुस गए. जैस तैसे जान बची है.

एसपी सिटी बोले, सख्त एक्शन लेंगे
पुलिस ने रिटायर्ड फौजी नितिन सिरोही को गिरफ्तार कर लिया है. वो सरधना का रहने वाला बताया जा रहा है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नोएडा के छात्र थे जो मंसूरी और हरिद्वार से वापस नोएडा लौट रहे थे, रिटायर्ड फौजी ने उनकी बस पर फायरिंग कर दी, जिसमें गोली एक छात्र के पेट को छूते हुए निकल गई. आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हम सख्त कार्रवाई करेंगे और पिस्टल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की भी कार्रवाई करेंगे.

ये भी पढ़ें: Moradabad News: मुरादाबाद में मैरिज हॉल की गिरी लिफ्ट, हलवाई सहित चार लोग हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget