एक्सप्लोरर

HC के रिटायर्ड जज को बेटे से जान का खतरा, अदालत में अर्जी दाखिल कर लगाई इंसाफ की गुहार

इलाहाबाद के रिटायर्ड जज ने अपने बेटे से अपनी और पत्नी की जान को खतरा बताया है। उन्होंने अपने बेटे के खिलाफ अदालत में अर्जी भी दायर की है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज ने इंसाफ के लिए अब उसी अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें उन्होंने बरसों तक मुकदमों की सुनवाई करते हुए लोगों को इंसाफ दिया था। जस्टिस अंजनी कुमार ने अपने बेटे से खुद और पत्नी की जान को खतरा बताया है। उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर इंसाफ की गुहार लगाई है। अपनी अर्जी में उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की भी मांग की है। रिटार्यड जज का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा चंदन उनके मकान पर कब्जा कर चुका है। चंदन अब उन्हें व उनकी पत्नी को मारने की फिराक में है।

आरोपी बेटे को नोटिस जारी इस सनसनीखेज अर्जी से हाईकोर्ट में हड़कंप मच गया है। मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस सुधीर अग्रवाल और जस्टिस राजीव मिश्र की डिवीजन बेंच ने इस मामले में जस्टिस अंजनी कुमार के आरोपी बेटे चंदन और यूपी सरकार को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है। अदालत ने इस मामले में 10 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच इस मामले में 25 मार्च को फिर से सुनवाई करेगी।

बतादें कि जस्टिस अंजनी कुमार साल 2001 में हाईकोर्ट के जज नियुक्त हुए थे और साल 2008 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से रिटायर हुए थे। जज बनने से पहले वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में ही वकालत करते थे। जस्टिस अंजनी की उम्र 73 और पत्नी की 63 साल है। उन्होंने सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत संरक्षण व सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget