एक्सप्लोरर

Delhi-Meerut Expressway भूख लगे... और खाना हो जाए हवाई जहाज में तैयार, जानें- कैसे?

Delhi Meerut Expressway: दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करते हुए अगर भूख लगे तो अब परेशान होने की जरुरत नहीं है. जल्द ही इस रूट पर रेस्ट एरिया बनकर तैयार हो जाएगा.

Delhi Meerut Expressway: दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करते हुए अगर भूख लगे तो क्या करें, क्योंकि उस रास्ते पर दूर-दूर तक खाने का कोई इंतजाम नहीं हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने जरुरत नहीं है. जल्द ही इस समस्या का निदान होने जा रहा है. अब अगर आपको यहां सफर करते हुए भूख लगे या ब्रेक लेने को मन करे तो परेशान होने की जरुरत नहीं है, बस तैयार हो जाइए तैयार हवाई जहाज में बैठने के लिए. अब आप सोच रहे होंगे की एक्सप्रेस और हवाई जहाज की बात कुछ समझ नहीं आई. तो चलिए आपको पूरा माजरा बताते हैं. 

एक्सप्रेसवे पर भूख लगे तो बैठिए हवाई जहाज में

दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने इसके लिए तैयारी कर शुरू कर दी है. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर डासना से मेरठ के बीच में डिडवारी के पास एक रेस्ट एरिया बनाया जा रहा है. इस रेस्ट एरिया तो बनाने की जिम्मेदारी एक प्राइवेट कंपनी को दी गई है. इस रेस्ट एरिया में एयर इंडिया के एक विमान में 100 लोगों के बैठने का रेस्तरां तैयार किया जा रहा है, जिसमें खाने की पूरी व्यवस्था होगी. 

जिस कंपनी को इस रेस्ट एरिया को बनाने की जिम्मेदारी दी गई है उसके अधिकारी अजय बंसल ने बताया कि इस रेस्ट एरिया में एयर इंडिया के विमान में 100 लोगों के बैठने वाला रेस्तरां तैयार किया जा रहा है. जिसके लिए विमान भी आ चुका है. उसे सेट किए जाने का काम तेजी के साथ चल भी रहा है. इसके तैयार हो जाने के बाद यात्री विमान के अंदर बैठकर अपने मनपसंद खाने का लुत्फ भी उठा सकेंगे. ऐसे में आपके जहन में एक सवाल जरूर आया होगा की ये तो बहुत महंगा होगा. लेकिन आपको बता दें इसका चार्ज भी सामान्य रेस्तरां के आसपास ही रखने की तैयारी है.

डिडवारी के पास बन रहा है रेस्ट एरिया

अजय बंसल ने बताया कि डिडवारी के पास एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ साढ़े पांच-पांच एकड़ एरिया उनकी कंपनी को मिला है. इसमें पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग पॉइंट के अलावा खाने और शॉपिंग की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है. साथ ही एक मीटिंग हॉल भी तैयार किया जाएगा. जिससे यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 6-6 इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट बनाए जाएंगे. जहां पर इलेक्ट्रिक कार को अधिकतम 15 मिनट के भीतर फुल चार्ज किया जा सकेगा. जिसके लिए जर्मन कंपनी के साथ समझौता किया जा रहा है.

डीएमई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि डिडवारी के पास रेस्ट एरिया को विकसित करने की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनी को 15 साल के लिए दिया गया है. 15 साल तक इसे संचालित करने की जिम्मेदारी इस कंपनी की होगी. फिलहाल अप्रैल तक इस सुविधा को चालू कर दिया जाएगा. एक्सप्रेसवे के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पूरी तरह से खुल जाएगा.

ये भी पढ़ें- 

शाहजहां के उर्स के मौके पर ताजमहल का दीदार मुफ्त, असल कब्र तक जाने की इजाजत होगी

Agra News: आगरा में विश्वधरोहर ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था होगी और भी ज्यादा पुख्ता, उठाया गया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget