एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: मदमहेश्वर घाटी में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, नानू के पास बनाया गया अस्थायी हेलीपैड

Rescue Operation: पर्यटकों और श्रद्धालुओं को 3 किलोमीटर दूर जाकर सरकार से मदद की गुहार लगानी पड़ी. सरकार के आदेश पर घाटी से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को निकालने की कवायद शुरू की गई.

Uttarakhand News: मदमहेश्वर घाटी (Madmaheshwar Valley) में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. रुद्रप्रयाग पुलिस (Rudraprayag Police) ने ट्वीट कर बताया है कि नानू के पास अस्थायी हेलीपैड का निर्माण किया गया है. हेलीकॉप्टर की मदद से मदमहेश्वर धाम में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है. बता दें कि भारी बारिश में पुल ध्वस्त होने की वजह से श्रद्धालु और पर्यटक फंस गए थे. पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 11,473 फीट की उंचाई मदमहेश्वर धाम स्थित राशि गौंडार पुल जलमग्न हो गया था. नदी में पुल समा जाने के कारण मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ाव का संपर्क गोंडार गांव से कट गया.

मदमहेश्वर घाटी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू 

पुल तक पहुंचने वाले मार्ग का एक हिस्सा ध्वस्त होने से 100-150 श्रद्धालु और पर्यटक फंस गए. उन्होंने वीडियो जारी कर सरकार से जल्द रेस्क्यू करने की गुहार लगाई. उनका कहना था कि राशन खत्म होता जा रहा है. ऐसे में भूखों मरने की नौबत आ सकती है. इसलिए सरकार से अपील की जाती है कि घाटी में फंसे लोगों को जल्द निकालने का प्रयास करे. बता दें कि भीषण बारिश से मधु गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. नदी के पानी का रौद्र रूप देखकर लोग भयभीत हो गए थे. मोबाइल का नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा था.

हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला जा रहा 

पर्यटकों और श्रद्धालुओं को 3 किलोमीटर दूर जाकर सरकार से मदद की गुहार लगानी पड़ी. सरकार के आदेश पर घाटी से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को निकालने की कवायद शुरू की गई. एसडीआरएफ की टीम ने 52 लोगों को रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित निकाल लिया. बाकी बचे फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है. मदमहेश्वर घाटी से लोगों को निकालकर रांसी गांव पहुंचाया जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन में ‘रोप रिवर क्रासिंग मेथड’ का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

Mathura Building Collapse: मथुरा में बंदरों की लड़ाई की वजह से गिरा मकान का छज्जा! लोगों ने बताया- आखिर क्या हुआ था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget