एक्सप्लोरर

दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा, पिटाई कर विधवा महिला पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

UP Religious Conversion: गोंडा में रहने वाली एक विधवा महिला का आरोप है कि दबंग किस्म के लोगों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के लिए उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है.

Gonda Religious Conversion: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दबंग विधवा महिला को जबरन मारपीट कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं. 2 साल पहले महिला के पति की मौत हो चुकी है. लेकिन, जानकारी ये भी मिली है कि दबंगों ने पीड़ित महिला के पति पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था. गांव के दबंग हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी कर रहे हैं. इतना ही नहीं जब पीड़ित महिला ने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो दबंगों ने उसकी जमीन को भी हथिया लिया है. 

जमीनी विवाद बता रही है पुलिस 
पीड़ित महिला थाना तरबगंज में कई बार लिखित शिकायत की है लेकिन उसकी तहरीर के आधार पर अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है. पुलिस जांच के बाद पूरे प्रकरण को जमीनी विवाद बता रही है. पुलिस का कहना है कि अगर धर्म परिवर्तन की बात सामने आएगी तो उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी.

जमीन पर किया कब्जा
पीड़ित महिला लीलावती मौर्या का आरोप है कि उसके गांव कुछ लोग वर्षों से उसपर बौद्ध धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं. उसकी हिन्दू धर्म और देवी देवताओं पर विशेष आस्था है. लेकिन, दबंग किस्म के लोग हिन्दू धर्म और उनके देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए आए दिन उसे आहत करते रहते हैं. दबंगों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के लिए उसकी जमीन पर भी कब्जा कर लिया है.

कई बार पुलिस से की शिकायत 
पीड़ित महिला का आरोप है कि दबंग आए दिन उसे साथ मारपीट भी करते हैं. इसी सब से आहत उसके पति सुरेश कुमार की दो वर्ष पहले मौत भी हो चुकी है, लेकिन दबंगों की प्रताड़ना बदस्तूर जारी है. महिला का आरोप है कि लाचार और अकेला पाकर दबंग उसे धमकी भी देते हैं. पीड़ित महिला ने थाने में कई बार शिकायत भी की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

जांच के दौरान धर्म परिवर्तन की बात सामने नहीं आई
पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी का कहना है कि थाना तरबगंज क्षेत्र के सीधा चंदापुर गांव में धर्म परिवर्तन की बात सामने आई थी. पीड़ित महिला की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है. जांच की जा रही है, अभी तक जांच के दौरान धर्म परिवर्तन की बात सामने नहीं आई है. पूरा प्रकरण जमीनी विवाद से जुड़ा है. पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी. 

ये भी पढ़ें: 

हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा तालों का शहर अलीगढ़? जिला पंचायत बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

Afghan Crisis: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने किया तालिबान का समर्थन, कह दी ये बड़ी बात

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget