एक्सप्लोरर

अयोध्या पहुंची राम मंदिर की नींव में लगने वाले पत्थरों की पहली खेप, संतों ने की पुष्प वर्षा

राम मंदिर में नींव की भराई का काम तेजी के साथ चल रहा है. इस बीच मिर्जापुर की खदानों बलुआ पत्थरों की पहली खेप अयोध्य पहुंच चुकी है. पहली खेप में 30 पत्थर लाए गए हैं.

Ayodhya Ram Mandir Construction: अयोध्या में राम मंदिर की नींव में लगने वाले पत्थरों की पहली खेप आज अयोध्या पहुंची है. मां विंध्यवासिनी के दरबार से राम की नगरी पहुंचे पत्थरों का संत समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. 16 घन फुट के 30 पत्थर पहले चरण में आए हैं. इन पत्थरों का राम मंदिर की नींव में इस्तेमाल किया जाएगा. मिर्जापुर की खदानों से लाए गए बलुआ पत्थरों को रेड स्टोन कहा जाता है. इन पत्थरों को बाकायदा राम जन्मभूमि परिसर में ही सुरक्षित रखा जाएगा. 

तेजी से चल रहा है काम 
राम मंदिर में नींव की भराई का काम तेजी के साथ चल रहा है. लगभग 15 लेयर बुनियाद के भराई पूरी कर ली गई है. बुनियाद का काम पूरा होने के बाद इन पत्थरों को उपयोग किया जाएगा. माना जा रहा है कि अक्टूबर माहीने से ही पत्थरों का उपयोग किया जाएगा. 4 फीट लंबे, 2 फीट ऊंचे और 2 फीट चौड़े पत्थरों को राम जन्मभूमि परिसर में ही रखा जाएगा. इसके लिए रामलला विराजमान के पीछे अस्थाई कार्यशाला का निर्माण भी किया गया है. 

संतों ने ट्रक चालक का किया स्वागत
मिर्जापुर की चुनार खदान से बलुआ पत्थरों की खेप लेकर अयोध्या पहुंचे ट्रक चालक का भी अयोध्या के संतों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया. संतों के स्वागत से अभिभूत ट्रक ड्राइवर ने कहा कि ये मेरे लिए सौभाग्य का विषय है कि हम भगवान रामलला के मंदिर में लगने वाले पत्थरों की खेप लेकर अयोध्या पहुंचे हैं. पत्थरों की खेप लेकर कल शाम को मिर्जापुर से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे. ट्रक ड्राइवर अनिल ने बताया कि अगली खेप 2 से 3 दिन बाद फिर आएगी और इसी तरीके 19 हजार पत्थरों की खेप अयोध्या आनी है. पहली खेप में 30 पत्थर लाए गए हैं. 

मंदिर निर्माण में सभी का योगदान है
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि अयोध्या का कण-कण पूजनीय है. राम मंदिर में लगने वाले इन पत्थरों का अभिनंदन करते हैं. बलुआ पत्थरों की खेप मिर्जापुर से अयोध्या पहुंची है. इन पत्थरों का उपयोग बुनियाद में किया जाएगा. अयोध्या पहुंचे इन पत्थरों का इस्तेमाल राम मंदिर निर्माण होने जा रहा है. मंदिर निर्माण में सभी का योगदान है. अयोध्या की धरती पर पहुंचे पत्थरों का स्वागत और वंदन करते हैं.

ये भी पढ़ें:

संजय निषाद ने BJP को याद दिलाई गोरखपुर की हार, कहा- मोदी मंत्रिमंडल में मिले जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget