एक्सप्लोरर

Ravi Kishan Marriage Anniversary: शादी की 28वीं सालगिरह पर Ravi Kishan ने पत्नी Preeti को खास अंदाज में किया विश, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Ravi Kishan Marriage Anniversary: भोजपुरी के मेगास्टार और बीजेपी नेता रवि किशन की आज शादी की 28वीं सालगिरह है. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी को खास अंदाज में विश किया है.

Ravi Kishan Marriage Anniversary: भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और राजनेता रवि किशन आज अपनी शादी की 28वीं सालगिरह मना रहे हैं. रवि किशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी प्रीति के साथ बिताए गए कुछ यादगार पलों की एक वीडियो भी शेयर की है.

उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में हिंदी फिल्म के एक गाने के साथ लिखा है, “ तू मेले गुल खिले, 28 साल और आगे भी गिनती.” बहरहाल रवि किशन की शादी की सालगिरह है तो चलिए आज जानते हैं उनकी और उनकी पत्नी की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

 

बेहद दिलचस्प है रवि किशन की लव स्टोरी

रवि किशन उनकी पत्नी प्रीति किशन की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. बता दें कि रवि काफी छोटी उम्र में ही अपनी पत्नी प्रीति दिल लगा बैठे थे. खास बात ये है कि उनके इमोशंस में आज तक कोई बदलाव नहीं आया. रवि बताते हैं कि जब वे ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ते थे उन्हीं दिनों उन्हें प्रीति बहुत पसंद आ गई थी. स्कूल के दिनों में ही रवि किशन को प्यार की ऐसी अनुभूति हुई थी जो आज तक खत्म नहीं हुई. रवि और प्रीति को शादी के बंधन में बंधे आज 28  साल हो गए हैं पर उनका प्यार आज भी वैसा का वैसा ही. लोग इस जोड़ी के प्यार की मिसाल देते हैं.  

पत्नी को देवी मानकर पैर छूते हैं रवि किशन

भोजपुरी सुपरस्टार का अपनी पत्नी के लिए प्रेम जगजाहिर है. वह हर साल अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह के मौके पर कुछ अलग अंदाज में विश करते हैं. इस साल भी उनका खास प्लान हैं. वैसे बता दें कि रवि किशन अपनी पत्नी को देवी स्वरूप मानते हैं और उनके पैर भी छूते हैं.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले रवि किशन अक्सर अपनी पत्नी और परिवार की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. इन तस्वीरों में उनकी अपने परिवार और पत्नी के साथ बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है. हर साल चाहे करवाचौथ हो या पत्नी का जन्मदिन वे फोटो शेयर करना नहीं भूलते हैं.


Ravi Kishan Marriage Anniversary: शादी की 28वीं सालगिरह पर Ravi Kishan ने पत्नी Preeti को खास अंदाज में किया विश, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

पत्नी ने संघर्ष के दिनों दिया पूरा साथ


रवि किशन अपनी सफलता का श्रेय मां और बेटियों के अलावा खासतौर पर अपनी पत्नी प्रीति किशन को देते हैं. वे कहते हैं कि संघर्ष के दिनों में प्रीति हमेशा मजबूती से उनके साथ खड़ी रहीं और कभी हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने हर हाल में रवि का साथ निभाया. जौनपुर के एक छोटे से गांव बिसुई में जन्मे रवि के भोजपुरी सिनेमा का बादशाह बनने तक के सफर में जो भी मुश्किलें आई प्रीति उनकी साक्षी ही नहीं साथी भी बनीं.


Ravi Kishan Marriage Anniversary: शादी की 28वीं सालगिरह पर Ravi Kishan ने पत्नी Preeti को खास अंदाज में किया विश, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

लाइम लाइट से दूर रहती हैं रवि किशन की पत्नी प्रीति किशन

रवि किशन की पत्नी प्रीति किशन लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं. वे होम मेकर हैं और ज्यादातर समय परिवार की देखभाल में ही गुजारती हैं. रवि और प्रीति के चार बच्चे हैं जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है. रवि किशन परिवार के साथ बिताए खुशनुमा पल अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: जानिए- दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल का ये है रेट

Jabalpur News: आतंकियों से तुलना किए जाने वाले पत्र को लेकर सिख समुदाय में आक्रोश, कार्रवाई की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget