एक्सप्लोरर

PM-WANI Scheme: उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में राशन की दुकानों पर जल्द मिलेगी वाई-फाई की सुविधा, ऐसे उठा सकेंगे योजना का लाभ

UP NEWS: पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह सेवा फिलहाल प्रदेश के 10 जिलों लखनऊ, कानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी और अयोध्या में शुरू की जाएगी.

Free Wi-Fi at ration shops in UP: वो दौर आपको याद होगा तब आप फोन करने के लिए पीसीओ (पब्लिक कॉल ऑफिस) तक जाया करते थे. हर हाथ में मोबाइल आने के बाद पीसीओ का युग खत्म हो गया लेकिन मोबाइल के आने से अब इंटरनेट हर किसी की जरूरत बन गया है. हाई-स्पीड वाई-फाई सेवा से लोगों को जोड़ने के लिए राज्य सरकार सभी अधिकृत राशन की दुकानों पीएम वाणी योजना के तहत पीडीओ (पब्लिक डेटा ऑफिस) बूथ शुरू करने जा रही है.

लोगों को मिलेगी हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा

पीडीओ बूथ भीड़भाड़ वाले और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक वाई-फाई के माध्यम से स्थिर और उच्च गति की इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराने में उपयोगी साबित होंगे. अधिकारियों का कहना है कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह सेवा फिलहाल प्रदेश के 10 जिलों लखनऊ, कानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी और अयोध्या में शुरू की जाएगी.

20 हजार रुपए में लगेगा सेटअप

लखनऊ के जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि  दूरसंचार कंपनियां ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में वायरलेस कंप्यूटर नेटवर्क प्रदान नहीं करना चाहतीं, क्योंकि उन्हें बैंडविड्थ पर भारी लाइसेंस शुल्क का भुगतान करना पड़ता है. इसलिए  यह तय किया गय था कि वाई-फाई उपकरण सरकार द्वारा अधिकृत राशन की दुकानों या ऐसे व्यक्तियों को प्रदान किए जाने चाहिए जो इस तरह की सेवा चलाने में रुचि रखते हैं. सेवा शुरू करने के लिए पूरे सेट अप पर 20 हजार रुपए खर्च होंगे.

ऐसे मिलेगा वाई-फाई सुविधा का लाभ

उन्होंने कहा कि लखनऊ में ग्रामीण क्षेत्रों में 605 और शहरी क्षेत्रों में 638 सहित 1,243 सरकारी अधिकृत राशन की दुकान हैं. जिनके माध्यम से हम वर्तमान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली  (पीडीएस) और अन्य सरकारी योजनाएं चलाते हैं. सार्वजनिक वाई-फाई सेवा के लिए कोटेदार हमारे माध्यम से या वेबासइट पर लॉग इन करके मॉडेम के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक बार मंजूरी मिलने के बाद, वह स्थानीय निवासियों को मामूली शुल्क पर वाई-फाई सेवा प्रदान करके अतिरिक्त पैसा कमा सकते हैं.  अधिकारी ने कहा कि वाई-फाई की सुविधा राशन की दुकान के 200 मीटर के दायरे में मिलेगी. मामूली शुल्क पर कोई भी इस सुविधा का लाभ ले सकता है.

यह भी पढ़ें:

Kanpur University: अब 10वीं पास स्टूडेंट्स भी कर सकेंगे इंजीनियरिंग, यूपी की इस यूनिवर्सिटी ने लांच किए नए डिप्लोमा कोर्स

UP News: यूपी के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को योगी सरकार की बड़ी सौगात, इसी महीने से मिलेगी 'कैशलेस इलाज' की सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget