एक्सप्लोरर

रालोद की महापंचायत में हंगामा, आपस में ही भिड़ गये भारतीय किसान यूनियन और राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता

हाथरस में जयंत चौधरी के ऊपर लाठीचार्ज को लेकर राष्ट्रीय लोक दल की मुजफ्फरनगर में महापंचायत हुई. इस दौरान सपा, कांग्रेस भी शामिल हुये. रालोद ने लाठी चार्ज के मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर निशान साधा.

मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर में गुरुवार को रालोद की महापंचायत हुई. इस महापंचायत में निर्णय हुआ कि अब बारह तारीख को मथुरा में एक और पंचायत की जाएगी. रालोद नेता जयंत चौधरी ने इस दौरान योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. हाथरस में उन पर हुए लाठीचार्ज को इस महापंचायत में सबसे बड़ा मुद्दा बनाया गया. जयंत ने कहा कि लाठी उन पर नहीं मारी गई बल्कि किसानों को मारी गई है और वो किसानों के लिए सौ लाठी खाने को तैयार हैं. मुजफ्फरनगर से एबीपी संवाददाता की ख़ास रिपोर्ट.

महापंचायत में हुआ हंगामा

मुजफ्फरनगर में आज रालोद की महापंचायत हंगामे की भेंट चढ़ गई. कहीं, भाकियू और रालोद के कार्यकर्ता आपस में भिड गए तो कहीं, सपा महापंचायत में हज़ारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रालोद कांग्रेस और सपा के नेताओं न जमकर योगी सरकार पर अपनी भडा़स निकाली.

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि हाथरस में लाठी उनको नहीं मारी गई बल्कि ये लाठी सरकार किसानों पर भांज रही है. जयंत ने कहा कि वो किसानों के लिए ऐसी सौ लाठी खाने कौ तैयार हैं. जयंत ने कहा कि आज तो ये महापंचायत की अंगड़ाई है, अगली महापंचायत वो मथुरा में बारह अक्टूबर को करेंगे.

कोविड प्रोटोकॉल की जमकर उड़ी धज्जियां

महापंचायत के दौरान भारी अव्यवस्था भी देखने को मिली. भाकियू और रालोद के कार्यकर्ता भी आपस में भिड़ गए. अव्यवस्था का आलम ये था कि महापंचायत के मंच की मेज़ भी टूट गई. और तो और अव्यवस्था का आलम ये था कि कोविड प्रोटोकॉल की यहां जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. हज़ारों की भीड़ में किसी के चेहरे पर मास्क ढूंढे नहीं नज़र आया. यहां तक कि नेता जी भी कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते नज़र आए.

महापंचायत को लेकर ख़ास बात ये भी है कि इसे कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं मिली थी. ऐसे में बिना प्रशासनिक अनुमति से हज़ारों की भीड़ इकट्ठा होने देना प्रशासन पर भी सवाल खड़ा करता है. महापंचायत के बाद हमने जब लोगों से बात की तो उन्होंने क्या कहा आप भी सुनिए.

सभी दल अपनी राजनीति चमकाते रहे

महापंचायत में सपा अपनी राजनीति चमकाती नज़र आई, तो कांग्रेस अपनी. सपा नेता धर्मेन्द्र यादव ने तो हज़ारों की भीड़ देखकर इतना उत्साहित हुए कि वो मंच पर रखी मे़ज़ पर ही चढ़ गए. कुछ यही हाल कांग्रेस नेता दीपेन्द्र हुड्डा का रहा. वो भी मंच पर रखी मेज़ पर चढ़कर योगी सरकार पर आग उगलते नज़र आए.

सपा, कांग्रेस और रालोद की इस सियासी खिचड़ी में भाकियू नेताओं को बोलने का मौका तक नहीं मिला. महापंचायत में कोई ऐसा विशेष निर्णय तो नहीं हुआ लेकिन एजेंडा सभी पार्टियों का एक था योगी सरकार. सबने एक सुर में निशाना साधना. इस महापंचायत का सारांश यही था कि रालोद बंजर हो चुकी अपनी सियासी ज़मीन को हरा भरा करना चाहती है.

अपने उपर हुए लाठीचार्ज को मुद्दा बनाकर रालोद अपनी खोई ज़मीन तलाश रही है. इसके लिए रालोद ने कांग्रेस और सपा का भी सहारा लिया, अब ये महापंचायत लोग कब तक याद रखते हैं ये लाख टके का सवाल है.

ये भी पढ़ें.

क्या हाथरस में जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज से आरएलडी को यूपी में मिली ऑक्सीजन, पढ़ें- Inside Story 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
UP News: चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी
चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी
UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Embed widget