एक्सप्लोरर

गोरखपुर: दरिंदों ने नाबालिग से गैंगरेप कर सिगरेट से दागा शरीर, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

गोरखपुर में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है. यही नहीं, दरिंदों ने रेप के बाद उसके शरीर के हिस्सों को सिगरेट से जलाया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गोरखपुर: सीएम सिटी के ग्रामीण इलाके में दो दरिंदों ने 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. हैवानियत की हद पार करते हुए दरिंदों ने उसके शरीर को सिगरेट से दाग दिया. दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के पिता ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं. घटना की जानकारी होने के बाद जब पीड़िता के माता-पिता घटनास्‍थल पर पहुंचे, तो उनकी बेटी बेहोश हालात में पड़ी हुई थी.

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में किराए की मकान में रहने वाले एक मजदूर की 17 वर्षीय लड़की को 15 अगस्‍त की रात 8 बजे बगल गांव धौसहर के रहने वाला अर्जुन निषाद और उसका दोस्‍त नरेश उर्फ छोटू जबरन बाइक से उठा ले गए. दोनों युवकों ने उसके साथ बेरहमी से गैंगरेप किया. दरिंदों का इतने से मन नहीं भरा तो आरोपियों ने सिगरेट से उसके शरीर पर कई जगह जला दिया.

पीड़ित लड़की बुरी अवस्था में बेहोश स्थिति में पड़ी तड़पती रही. लड़की की मां को सुबह किसी ने बेटी के बारे में जानकारी दी. सूचना पाकर उसकी मां वहां पहुंची तो लड़की ने मां को आप बीती सुनाई. लड़की की मां किसी तरह लड़की को लेकर घर आई और 112 नम्बर पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी.

इस तरह था घटनाक्रम

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दलित दम्पति अपने कुनबे के साथ गोला थानाक्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रह कर मजदूरी कर जीवन-यापन करते चले आ रहे हैं. दम्पत्ति की 17 वर्षीय पुत्री बीती रात 8 बजे घर के सामने स्थित हैंड पंप पर पानी भरने गई थी. उसी समय बगल के धौसहर के रहने वाले अर्जुन निषाद और उसका दोस्‍त नरेश उर्फ छोटू लड़की का मुंह दबाकर उठा ले गए. अज्ञात स्थान पर उसके साथ गैंगरेप किया और सिगरेट से शरीर पर कई जगह दाग दिया. पुलिस ने लड़की को सीएचसी गोला पहुंचाया. जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

दोषियों पर सख्त कार्रवाई

इस संबंध में एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 15 अगस्‍त को रात 8 बजे गोला इलाके में गैंगरेप की बात सामने आई है. इस मामले में आईपीसी की धारा 363, 376, 326 आईपीसी और पाक्सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्‍होंने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्‍कर्म किया गया है. इस मामले में दोनों आरोपी पास के गांव के अर्जुन निषाद और उसके दोस्‍त नरेश उर्फ छोटू की गिरफ्तारी कर ली गई है. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

बेटे विनायक के भारत आने पर होगा चेतन चौहान का अंतिम संस्कार, सीएम योगी ने जताया दुख

आप नेता संजय सिंह पर एक और एफआईआर दर्ज, हजरतगंज कोतवाली में अलग-अलग धाराओं में दर्ज हुआ केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget