एक्सप्लोरर

स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता पहुंची कोर्ट, हो सकती है गिरफ्तारी

स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता यूपी पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) के साथ स्थानीय अदालत पहुंची है।

शाहजहांपुर, एबीपी गंगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंच गई है। मामले में गठित यूपी पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) पीड़िता को स्थानीय अदालत लेकर पहुंची। कहा जा रहा है कि पीड़िता के बयान दर्ज कराए जा सकते हैं। पीड़िता का सीआरपीसी की धारा 164 के तहत यह महत्वपूर्ण बयान अदालत में ही दर्ज हो सकता है।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज में पढ़ने वाली एक कानून की छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल कर गंभीर आरोप लगाए थे। उच्चतम न्यायालय ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी टीम का गठन किया जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले, एसआईटी ने शाहजहांपुर में स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली विधि छात्रा के तीन दोस्तों और उसके कॉलेज के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की है। एसआईटी ने छात्रा के जिन मित्रों से पूछताछ की है उनमें वह लड़का भी शामिल है जो राजस्थान में उसकी बरामदगी के वक्त उसके साथ था, इसके अलावा पिछले 24 अगस्त को छात्रा ने चिन्मयानंद पर परोक्ष आरोप वाला वीडियो शूट किया था। उस वक्त कार में ये तीनों युवक मौजूद थे।

एसआईटी ने इन तीनों युवकों को बयान दर्ज करने के लिए पुलिस लाइन बुलाया था। एसआईटी ने विधि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य और चिन्मयानंद के मुमुक्षु आश्रम परिसर में स्थित दूसरे परास्नातक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य से भी पूछताछ की गई। विशेष जांच टीम ने कॉलेज के दो कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget