एक्सप्लोरर

रामपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बसों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 49 घायल

Rampur Accident: रूट डायवर्ट होने की वजह से प्राइवेट बस रॉन्ग साइड से आ रही थी. इसी दौरान मिलक हाईवे पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दोनों बसों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

Rampur Bus Accident: उत्तर प्रदेश के रामपुर में दर्दनाक हादसा हो गया है. जहां यूपी रोडवेज की बस की रॉन्ग साइड से आ रही निजी बस से ज़ोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 49 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. जिनमें से एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. ये सभी लोग गुरुपूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार शांतिकुंज गए थे. जहां स्नान के बाद घर वापस आ रहे खे. 

ये दर्दनाक घटना रामपुर की कोतवाली मिल्क नेशनल हाईवे की बताई जा रही है. खबर के मुताबिक यूपी के श्रावस्ती से श्रद्धालु निजी बस से गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान और हरिद्वार के शांतिकुंज गए थे. इस बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे. सोमवार को सभी शांतिकुंज से घर के लिए रवाना हुए थे. तभी लखनऊ की ओर से आ रही यूपी रोडवेज की बस से टक्कर हो गई. 

रोडवेज और प्राइवेट बस में आमने-सामने की टक्कर
यूपी रोडवेज की बस दिल्ली जा रही थी. इस बस में ज़्यादातर यात्री सीतापुर से सवार हुए थे और दिल्ली जा रहे थे. रूट डायवर्ट होने की वजह से प्राइवेट बस रॉन्ग साइड से आ रही थी. इसी दौरान मिलक हाईवे पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दोनों बसों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई. 

घटना के बाद मौके पर आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तत्काल मिलक सीएचसी भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा. इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 

इस हादसे में 49 से ज्यादा यात्री घायल हो गए, इनमें से 40 से ज्यादा यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन की ओर से घायलों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है. पुलिस ने मृतकों के वनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

चाचा शिवपाल के करीबी को अखिलेश यादव ने 5 महीने बाद किया याद, भावुकहोकर की ये खास मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget