एक्सप्लोरर

Rampur News: रामपुर में 24 घंटे में पुलिस की बदमाशों से दूसरी मुठभेड़, बाबू बच्चा गैंग का सदस्य आजम गिरफ्तार

Rampur News: रामपुर में पुलिस ने बैक टू बैक एनकाउंटर कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इनका तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया.

Rampur Police Encounter: रामपुर की मिलक थाना पुलिस की देर रात वांछित चल रहे दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश बाबू बच्चा के पैर में गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसे दो साथी आजम और शेर जमा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे. गुरुवार को भी पुलिस पूरे दिन दोनों बदमाशों की कॉम्बिंग करती रही, जिसके बाद देर रात पुलिस का दोनों बदमाशों से फिर सामना हो गया. 

देर रात मिलक थाना क्षेत्र के राठौन्ड़ा चौराहे पर पुलिस कांबिंग कर रही थी, तभी पुलिस ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया. जिसके बाद बाइकसवार बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश आजम के पैर में जा लगी और वह बाइक से गिर गया, वही दूसरा बदमाश शेर जमा एक बार फिर मौका देखते ही फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी आजम को गिरफ्तार कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है. 

पुलिस ने घटनास्थल से मोटरसाइकिल बरामद की है. एक तरफ जहां पुलिस के बैक टू बैक दो एनकाउंटर के बाद पुलिस एक्शन मोड में है तो वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. 

24 घंटे में लगातार दूसरी मुठभेड़

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कल रात मिलक में एक पुलिस मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक इनामी बदमाश था बाबू बच्चा जो गोकशी के अपराधों में और गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था, इसके साथ के दो बदमाश आजम और शेर जमा फरार हो गए थे, इनके पास से जो स्विफ्ट गाड़ी थी वह पुलिस को मिल गई है. पुलिस को यह सूचना थी कल की मुठभेड़ के बाद फरार दो बदमाश जंगल में छुप गए हैं और रात को कहीं से निकलेंगे, जिसके बाद दिनभर पुलिस कॉम्बिंग करती रही.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक रात में राठोंडा चौराहे पर पुलिस की एक बार फिर दोनों फरार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश आजम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इसका साथी जो शेर जमा एक बार फिर फरार हो गया है. आजम के पैर में गोली लगी है, उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है. आरोपी शेर जमा की तलाश की जा रही है.  

ये भी पढ़ें- Love Jihad: पुरोला में धारा 144 लागू होने के विरोध में बाजार बंद, महापंचायत भी स्थगित, सीएम धामी ने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget