एक्सप्लोरर

रामपुर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, एक घायल

Rampur Firing: रामपुर में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश में फ़ायरिंग हो गई. जिसमें एक शख़्स की मौत जबकि एक घायल हो गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

Rampur Firing: उत्तर प्रदेश के रामपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चली जमकर गोलियां चलीं. जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

ये घटना रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में हुई. दोनों पक्षों में फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही थी. जिसे लेकर एक बार फिर दोनों आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ गया तमंचे निकाल लिए और दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई. 

पुरानी रंजिश में दो पक्षों फायरिंग
इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि एक युवक घायल है, जिसे रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. 

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव पसर गया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है. 

अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नगला आकिल में एक सम्प्रदाय के दो पक्ष में विवाद हो गया था. विवाद में गोली चली जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी. जिसे तत्काल हॉस्पिटल इलाज इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. इस सूचना पर तत्काल अभियोज पंजीकृत कर लिया गया है. एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी करके सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. 

Haryana Election में अब सभाएं नहीं करेंगे आकाश आनंद, बसपा ने मायावती के उत्तराधिकारी के लिए बनाया नया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget