एक्सप्लोरर

Azam Khan News: आजम खान के विरुद्ध इस मामले में पूरी हुई सुनवाई, रामपुर कोर्ट आज सुना सकती है फैसला

UP News: समाजवादी पार्टी महासचिव और पूर्व मंत्री के रामपुर की डूंगरपुर बस्ती में मारपीट, डकैती और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है. अदालत आज अपना फैसला सुना सकती है.

Rampur News: समाजवादी पार्टी महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ चल रहे डूंगरपुर बस्ती केस में बुधवार को रामपुर कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है. अदालत में इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है. डूंगरपुर बस्ती केस में आजम खान समेत 7 लोग आरोपी है. आजम खान पर साल 2019 में बस्ती खाली कराने के 12 मुकदमें दर्ज हुए थे.

रामपुर कोर्ट बुधवार को सपा महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ चल रहे डूंगरपुर बस्ती केस में अपना फैसला सुना सकती है. आजम खान के विरुद्ध रामपुर की डूंगरपुर बस्ती में मारपीट, डकैती और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है. कोर्ट ने पूर्व सपा नेता आजम खां और पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां को 31 जनवरी को तलब किया है.

अदालत आज सुना सकती है फैसला
संभावना है कि कोर्ट बुधवार यानी 31 जनवरी को इस मामले में अपना फैसला सुना सकती है. इस मामले में सेशन कोर्ट ने सपा नेता के अधिवक्ता का स्थगन प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए आदेश दिया था कि 30 जनवरी तक वह अपना पक्ष रख सकते हैं. गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के 12 मुकदमे वर्ष 2019 में दर्ज हुए थे. इनमें सपा के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, ठेकेदार बरकत अली, रिटायर्ड सीओ आले हसन, फिरोज खां, रानू खां, धर्मेंद्र चौहान, फसाहत अली खां शानू व आजम खां आरोपी हैं.

सहायक शासकीय अधिवक्ता कुमार सौरभ ने बताया कि पिछले बुधवार को बचाव पक्ष की बहस होनी थी, जिसमें सपा नेता आज़म खान के अधिवक्ता ने स्थगन प्रार्थना पत्र दिया, जिसे खारिज करते हुए कोर्ट ने 30 जनवरी पक्ष रखने का आदेश दिया था. अब आज यानी 31 जनवरी को इस मामले में कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है. कोर्ट ने सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां और बिजनौर जेल में बंद पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां को व्यक्तिगत तौर पर तलब किया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 5 बार के सांसद और 4 बार विधायक रहे इस बड़े मुस्लिम चेहरे पर अखिलेश यादव का दांव, मायावती के रहे भरोसेमंद

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget