एक्सप्लोरर

UP News: आजम खान के खिलाफ हेट स्पीच मामले में जल्द आएगा फैसला, एमपी-एमएलए कोर्ट में इस दिन होगी बहस

Azam Khan News: अब्दुल्ला आजम जन्म प्रमाण पत्र और आजम खान पर भड़काऊ भाषण मामले में, एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहे मुकदमे की सुनावाई आखिरी पड़ाव पर है. अब्दुल्ला आजम केस की अगली सुनावाई 5 जुलाई को है.

Rampur: सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सोमवार (3 जुलाई) को एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई थी. इस दौरान रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट (Rampur MP MLA Court) में सफाई साक्ष्य के तहत बचाव पक्ष यानी अब्दुल्ला आजम की तरफ से 17वें गवाह रंजीत कुमार सिंह को प्रस्तुत किया गया. इस गवाही के बाद अभियोजन पक्ष द्वारा जिरह की गई. इस मामले में अब साक्ष्य सूची में दिए गए नामों में से सिर्फ 2 लोगों की गवाही ही शेष रह गई है. इसके लिए कोर्ट ने 5 जुलाई की अगली तारीख मुकर्र की है. 

इस मामले में बाकी बचे दो लोगों से 5 जुलाई गवाही कराई जाएगी. इसके अलावा आजम खान से संबंधित भड़काऊ भाषण मामले में कल मंगलवार (4 जुलाई) को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में बचाव पक्ष यानी आजम खान की ओर से बहस की जानी है. इस मामले में अभियोजन पक्ष अपनी बहस पूरी कर चुका है. इस बहस के बाद कोर्ट के सामने मामले में फैसला सुनाने का रास्ता साफ हो जाएगा. बता दें कि ये मामला लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दौरान थाना शहजाद नगर के धमोरा में आजम खान द्वारा भड़काऊ भाषण देने से संबंधित है. 

अभियोजन अधिकारी ने केस को लेकर क्या कहा?

आजम खान पर शहजाद नगर थानें में भड़काऊ भाषण देने को लेकर मुकदमा अपराध संख्या 130 /2019 धारा 171 G, 505- 1b और 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दर्ज है. इस संबंध में अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया, अब्दुल्लाह आजम खान के डबल जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित मामला जो माननीय विशिष्ट न्यायालय मजिस्ट्रेट एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है, वह सफाई साक्ष्य में चल रहा है. बचाव पक्ष के द्वारा आज डीडब्ल्यू 17 के रूप में रंजीत कुमार सिंह को प्रस्तुत किया गया और उनकी गवाही कराई गई है. इस मामले में हमारे द्वारा जिरह की गई.

आजम खान भड़काऊ मामले 4 जुलाई को होगी बहस

अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि सफाई साक्ष्य में पत्रावली 5 जुलाई के लिए नियत की गई है. सफाई साक्ष्य की सूची में जो नाम दिए हैं, उसमें नामजद दो गवाह और शेष बचे हैं. माननीय न्यायालय द्वारा उन्हें बुधवार (5 जुलाई) प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है. वही आजम खान पर दर्ज भड़काऊ भाषण मामले में अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 130 बटा 2019 शहजाद नगर थाने में दर्ज है, ये मोहम्मद आजम खान के भड़काऊ भाषण संबंधित है. उसकी पत्रावली बहस में चल रही है. अभियोजन पक्ष के द्वारा बहस पिछली डेट में कर ली गई है, बचाव पक्ष के द्वारा अभी पार्टली बहस की गई है. आगे की बहस के लिए मंगलवार (4 जुलाई) की डेट तय की गई.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी एटीएस ने आतंकी गतिविधियों की साजिश के आरोप में दो व्यक्ति किए गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget