एक्सप्लोरर

Rampur News: बढ़ सकती हैं जयाप्रदा की मुश्किलें, रामपुर की अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट, 11 दिसंबर को अगली सुनवाई

UP News: रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट ने एक और गैर जमानती वारंट जारी किया है. कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण यह गैर जमानती वारंट जारी किया गया है.

Rampur News: फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ रामपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने एक और गैर जमानती वारंट जारी किया है. इससे पहले भी एक अन्य मामले में पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ 4 बार गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं. इसके बावजूद वह अदालत में हाजिर नहीं हुई हैं. अदालत ने अगली तारीख 11 दिसंबर तय की है.

यह वारंट रामपुर के कैमरी थाना क्षेत्र में साल 2019 में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चल रहे एक मुकदमे में हाजिर न होने के चलते जारी किया गया. जयाप्रदा ने 2019 में रामपुर से भाजपा के टिकिट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गयीं थीं और सपा नेता आज़म खान चुनाव जीते थे जो आजकल सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं.

आज मुरादाबाद कोर्ट में होनी है पेशी

जयाप्रदा इससे पहले दो बार सपा के टिकिट पर रामपुर से लोक सभा सीट से चुनाव जीत कर लोक सभा में रामपुर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. जयप्रदा अभी भाजपा में हैं लेकिन लम्बे समय से वह रामपुर नहीं आई हैं. जयाप्रदा के खिलाफ मुरादाबाद की स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट से भी एक मामले में गैर ज़मानती वारंट जारी है. जिसमें उन्हें मुरादाबाद की कोर्ट में आज 6 दिसंबर को बयान देने के लिए हाजिर होना है.

पुलिस गिरफ्तार कर अदालत में कर सकती है पेश

अगर आज जयाप्रदा हाजिर नहीं होती हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर सकती है. रामपुर और मुरादाबाद की अदालतों से जयाप्रदा के खिलाफ गैर ज़मानती वारंट जारी हैं. अब देखना होगा की जयाप्रदा कोर्ट में हाजिर होती हैं या नहीं. बता दें कि थाना केमरी में जया प्रदा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला साल 2019 में दर्ज किया गया था. यह मामला एमपी/एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल के न्यायालय में विचाराधीन है.

यह भी पढ़ेंः 
Madarsa Board News: यूपी मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने योगी सरकार से की जांच सस्पेंड करने की मांग, बताई ये वजह

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget