एक्सप्लोरर

रामपुर में चुनावी रैली में भावुक आजम ने पूछा- आखिर मेरी खता क्या है?

रामपुर में अपनी पत्नी के लिए चुनावी रैली को संबोधित कर रहे सांसद आजम खान भावुक हो गए। अपने ऊपर दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए आजम ने ये सवाल पूछा कि आखिर मेरी खता क्या है।

रामपुर, एबीपी गंगा। एसआईटी की जांच झेल रहे सपा सांसद आजम खान का चुनावी रैली में अपने ऊपर लगे मुकदमों का दुख बयां करते नजर आ रहे हैं। रामपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी और अपनी पत्नी तंजीम फातिमा के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आजम खान अपने दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए भावुक हो गए और ये पूछने लगे आखिर मेरी खता क्या है?
दरअसल, किसानों द्वारा आजम खान पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि जौहर यूनिवर्सिटी में जमीन पर आजम खान द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। आजम खान पर यूनिवर्सिटी मामले के अलावा भी अन्य कई मामले दर्ज है। फिलहाल, उन्होंने कोर्ट का सहारा लेकर अपनी गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है और अब वो रामपुर में अपनी पत्नी तंजीम फातिमा के लिए चुनाव प्रचार की प्रक्रिया में जुट गए हैं। आजम रोजाना जलसों के माध्यम से जनता से रूबरू हो रहे हैं और पूर्व में अपने साथ घटित प्रकरण की चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान भावुक होते हुए शायराना अंदाज में आजम ने कहा, 'आखिर मेरी खता क्या है? सिर्फ इतनी कि मैंने तुम्हारे बच्चों के हाथ में कलम दी। मेरी आवाज को कमजोर मत होने दीजिएगा। आजम खान ने मंच से बोलते हुए संसद के सफर को बयां किया। उन्होंने कहा कि जिंदगी का इतना लंबा सफर गुजारने के बाद तुम्हारा यह साथी एक किलो वजन बढ़ाकर नहीं, बल्कि 22 किलो वजन घटाकर आज तुम्हारे सामने खड़ा है। बस यही तो मिला आपसे। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खुशियों के कितने पहाड़ टूटे, यही तो मिला आपसे और यही मांगने तो मैं आता हूं। आप मजाक बनाओ मेरा, मेरे ऊपर हंसों, कहो एक ढोंगी आता है, एक मदारी आता है रोज आंसू बहाता है और चला जाता है लेकिन वह 22 किलो वजन घटाकर आता है।
अपने ऊपर दर्ज मुकदमों की बात करते हुए आजम ने कहा कि जिसे आप अपना आइडियल मानते हो, वो चोर है, डाकू है। यह बताओ क्या इस एहसास को लेकर कोई खुद्दार इंसान जिंदा रह सकता है। मैं जिंदा हूं, इसलिए क्योंकि मैं अपराधी हूं, मुजरिम हूं, क्योंकि मैं आपका वकील हूं मैं आपकी खुशियां चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि कि चाहें तीन तलाक का मसला हो, अयोध्या रामचंद्र भूमि हो, शरीयत हो, मैंने बस यही तो कहा यह हमारा ज्यादती मामला है। अदालत के फैसले का इंतजार करो आपस में फसाते मत करो। यही लड़ाई तो थी आपकी वही तो लड़ी मैंने उसी की तो सजा है।
आजम का जयाप्रदा पर निशाना
वहीं, आजम खान ने जयाप्रदा पर निशाना साधते हुए उनका बगैर नाम लिए कहा कि क्यों हार गया वो, जिसने यहां पर दौलत के अंबार लगा दिए। वह कहां गया। गैरत दार हो तो तुमने इस शख्स को क्यों जीता दिया। यह है शिकायत जमाने को तुम्हारी गैरत का इम्तिहान आ गया। तुम गैरत के इम्तिहान में पास हो गए इसलिए जमाना तुमसे नाराज हो गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget